करिश्माई तस्वीर! 18 साल बाद इतनी खूबसूरत होगी ब्रिटेन की राजकुमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की नन्हीं राजकुमारी अपनी पलक झपकाती दोनों आंखों और मनमोहक मुस्कान से ब्रिटेन का दिल जीत चुकी है, लेकिन राजकुमारी शार्लोट जब बड़ी होगी तब कैसी दिखेगी?
अमेरिका के फोरेंसिक कम्प्यूटर विशेषज्ञों ने राजकुमारी की 18 साल में कैसी दिखेंगी इसकी तस्वीर तैयार की है। भविष्य की यह तस्वीर रॉयल बेबी के माता-पिता विलियम और केट व उनके दादा दादी चार्ल्स और डायना के साथ ही माइकल और कैट मिडिलटन की समान उम्र की तस्वीरों पर आधारित है।
विशेषज्ञों को विश्वास है कि रॉयल बेबी में युवा महिला के रूप में सुंदर दिखने की आनुवंशिक प्रवृत्ति है। तस्वीर तैयार करने वाले दल के एक सदस्य जेएम हेज का कहना है कि अपनी मां डचेज ऑफ कैंब्रिज की तरह बेबी के निचले होठ उपरी होठ की तुलना में भरे हुए हैं। यह उसे एक अलग और गूढ़ मुस्कान देंगे। उनके चेहरे पर दोनों ओर डिंपल भी आनुवंशिक हैं। हेज का कहना है कि बहुत संभव है कि उनके बाल भी सुनहरे हों।
आधिकारिक नाम ‘हर रॉयल हाइनेस प्रिंसेस शारलॉट ऑफ कैंब्रिज’
प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन ने अपनी नन्ही बेटी का नाम ‘शारलॉट एलिजाबेथ डायना’ रखा था। किंग्सटन पैलेस की ओर से की गई घोषणा में कहा गया था कि ड्यूक (प्रिंस विलियम) और डचेज ऑफ कैंब्रिज (केट मिडिलटन) ने अपनी बेटी का नाम शारलॉट एलिजाबेथ डायना रखा है।
राजकुमारी का आधिकारिक नाम ‘हर रॉयल हाइनेस प्रिंसेस शारलॉट ऑफ कैंब्रिज’ होगा। लंदन में नन्ही राजकुमारी के जन्म के सम्मान में रॉयल गन सैल्यूट दिया गया था। वहीं, नन्ही राजकुमारी के जन्म के महज दो दिन में ब्रिटेन के खजाने में करीब 7.7 अरब रुपये (आठ करोड़ पाउंड) का उछाल आया था।