फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   primeminister narendra modi snoozes in parliament

पीएम मोदी की झपकी पर सोशल मीडिया की चुटकी

Fri, 27 Nov 2015 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Nov 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
primeminister narendra modi  snoozes in parliament

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ भी करते हैं उसकी चर्चा हर ओर शुरु हो जाती है। कुछ ऐसा ही कल संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन हुआ।

विज्ञापन


जब गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहले संविधान दिवस पर संसद की चर्चा में हिस्सा ले रहे थे उसी समय उनके बगल बैठे पीएम मोदी अपनी आंखे बंद किए हुए थे।

ये तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तुरंत #PMJetLag ट्रेंड करने लगा। ट्वीटर पर यूजर्स ने तरह-तरह के जोक्स भी तैयार कर लिए।

'अगली यात्रा के लिए ऊर्जा'

primeminister narendra modi  snoozes in parliament

यूजर SparklingStars ने लिखा कि 'वो अपनी अगली विदेश यात्रा के लिए शक्ति इकट्ठा कर रहे हैं। आखिर अपनी शक्ति लोकसभा में क्यों व्यर्थ करें?'

विज्ञापन
विज्ञापन

वेंकैया नायडू को शुक्रिया

primeminister narendra modi  snoozes in parliament

यूजर @arunmsk ने लिखा कि 'वैंकेया नायडू का शुक्रिया अदा करना चाहिए जो उन्होंने पीएम की जगह कैमरे की जिम्मेदारी संभाल ली।'





यूजर @SonalMehra_ ने लिखा कि 'पीएम सपने में उन देशों का नाम गिन रहे हैं जो अभी उनके भविष्य के टूर्स के लिए बाकी हैं।'




अमूमन संसद और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम स्थलों पर नेताओं और अफसरों के सोने की फुटेज आती रही हैं, लेकिन पीएम मोदी शायद पहली बार इस तरह से सोते हुए दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed