फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   primeminister narendra modi's man ki baat on 29 november

आप भी जानें मोदी की 'मन की बात'

Sun, 29 Nov 2015 07:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Nov 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
primeminister narendra modi's man ki baat on 29 november

जब उत्सव के दौरान कोई संकट आता है तो पीड़ा होती है। मैं तमिलनाडु में आई बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब नेपाल में भूकंप आया तो मैंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बात की कि सार्क देश आपदा प्रबंधन के लिए साझा प्रयास करें।

पीएम ने इस बात पर खुशी भी जाहिर की कि सार्क देशों के एक टेबल टॉक और उनकी उम्दा प्रयासों का एक वर्कशॉप दिल्ली में संपन्न हुआ। उन्होंने जलांधर के लखविंदर सिंह के फोन की चर्चा करते हुए कहा कि उनका सवाल है कि लोग खेतों को आग लगाते हैं, इनको कैसे इस बारे में समझाया जाए, जिस पर पीएम मोदी ने देश के लोगों से अपील की है कि वे फसलों की अवशेष न जलाएं। इससे जमीन की ऊपरी सतह जल जाती है।
विज्ञापन

किया जावेद को याद

primeminister narendra modi's man ki baat on 29 november

विशेष रूप से सक्षम लोगों की चर्चा करते हुए पीएम ने कबा कि शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम लोग हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और ऐसे लोग साहस औऱ सामर्थ्य के धनी होते हैं।

मन की बात में पीएम ने कश्मीर में आतंकवाद से लड़ने वाले जावेद अहमद की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कश्मीर के जावेद को आतंकवाद की चोट भी हरा नहीं सकी। वो आज अक्षम लोगों का मसीहा बने हैं और मौन क्रांति कर रहे हैं।

उन्होंने इस दौरान बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे भारत में सामिजिक कार्य कर रहे हैं और अपनी कमाई गरीबों में खर्च कर रहे हैं।

अब न बढ़े पृथ्वी का तापमान

primeminister narendra modi's man ki baat on 29 november

मन की बात में पीएम ने युवाओं से अपील की है कि वे MyGov पर मौजूद स्वच्छ भारत,  आदर्श ग्राम और हेल्थ सेक्टर से जुड़ी 3 ई बुक्स को पढ़े और अगर कोई सुझाव देना चाहे तो दे सकते हैं।

मन की बात में मोदी ने जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए कहा कि पृथ्वी का तापमान अब बढ़ना नहीं चाहिए, ये हम सभी की जिम्मेदारी है और चिंता भी।

उन्होंने मुद्रा बैंक की चर्चा करते हुए मन की बात में कहा कि जो  कि जो लोग भी मुद्रा बैंक से सहायता ले रहे हैं वो अन्य लोगों में भी अपना अनुभव बांटे। उन्होंने कहा कि इस योजना से कुल मदद पाने वाले लोगों में 24 लाख महिलाएं हैं, और अधिकतर मदद पाने वालों में एससी, एसटी, और ओबीसी वर्ग के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

करें व्यायाम

primeminister narendra modi's man ki baat on 29 november

उन्होंने मन की बात में बताया कि इतने कम समय में 66 लाख लोगों को मुद्रा बैंक की सुविधा मिली जिसकी कुल राशि 43, हजार करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि छोटा-छोटा काम करने वाले लोग ही देश की आर्थिक शक्ति होते हैं, जिसे हम बल देना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने एक भारत और श्रेष्ठ भारत के लिए सभी से सुझाव भी मांगे हैं। उन्होंने बढ़ती ठंड में लोगों से अपील की है कि वे व्यायाम करें और स्वस्थ रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed