फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   primeminister narendra modi is lied in man ki baat,

खादी पर मोदी का दावा गलत, केवल 6% बढ़ी बिक्री

Tue, 22 Sep 2015 07:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Sep 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
primeminister narendra modi is lied in man ki baat,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत लोगों से इस अपील के साथ की थी कि वो खादी का कोई सामान अवश्य प्रयोग में लगाएं ताकि देश के उस वर्ग तक भी खुशहाली पहुंचे जिससे वो अभी दूर है।

विज्ञापन


जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर अमल भी किया और खादी की बिक्री बढ़ी भी लेकिन दोगुना नहीं बल्कि केवल 6 प्रतिशत। आपको याद होगा हाल ही में पीएम मोदी ने अपने मन की बात में कहा था कि 'मैं बहुत खुश हूं कि खादी की बिक्री दोगुना हो गई है'।
विज्ञापन


लेकिन आंकड़े प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात से जुदा है। http://www.indiaspend.com/  ने अपनी वेबसाइट पर खादी की बिक्री और उत्पादन से जुड़े तीन वर्ष के कुल प्रतिशत के आंकड़े और राज्यवार आंकड़े प्रकाशित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है सही आंकड़ा!

primeminister narendra modi is lied in man ki baat,

वेबसाइट के मुताबिक वर्ष 2012-13 में खादी की बिक्री 1021.56 करोड़ रुपए की हुई थी, वहीं 2013-14 में यह बिक्री बढ़ कर 1081.04 करोड़ रुपए हो गई।

वहीं वर्ष 2014-15 में कुल बिक्री 1144.9 करोड़ रुपए हुई, जिसमें बीते साल से 5.91 प्रतिशत का ही इजाफा हुआ। ये आंकड़े सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने द्वारा जारी किए गए हैं, जिसमें 2014-15 के आंकड़े अनंतिम हैं।

वेबसाइट पर प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक साल 2011-12 में देश भर में 761.93 करोड़ रुपए का खादी उत्पादन हुआ, वहीं 2012-13 में 811.08 करोड़ रुपए का खादी सामग्री का उत्पादन हुआ।

2014-15 में अभी तक 870.29 करोड़ रुपए का उत्पादन हो चुका है। वेबसाइट के मुताबिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने खादी के बिक्री के दोगुना होने संबंधी एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की थी, जिसमें खादी की बिक्री में 60 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की बात कही गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed