फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   primeminister narendra modi in Malaysia

मलेशिया में बोले मोदी, भारत में बड़ी संभावनाएं

Sat, 21 Nov 2015 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Nov 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
primeminister narendra modi in Malaysia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय मलेशिया दौरे पर हैं। वहां उन्होंने आसियान शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और आसियान संबंधी हैं, और हमारा संबंध हमारे देशों और क्षेत्रों को जोडने के लिए जारी रहेगा।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 21 वीं सदी एशिया की है और मैं यह आसियान देशों का रिकॉर्ड देख कर कह रहा हूं। उन्होंने कहा कि भारत में विकास हुआ है और मंहगाई कम हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर रही है लेकिन 18 महीने में भारत की अर्थव्यवस्था में खासा सुधार आया है।

अब हमारा समय आ गया है

primeminister narendra modi in Malaysia

मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य न सिर्फ सुधार करना है बल्कि हमें भारत में बदलाव भी लाना है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत बड़ी संभावनाओं का देश हैं और हमारे 50 शहरों में मेट्रो रेल सेवा शुरु होने को है।

उन्होंने कहा कि निवेश का प्रवाह बढ़ाने के लिए दोबारा संरचनागत और वित्तीय सुधार शुरु किया है। पीएम ने कहा कि भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए हम कोशिश कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि भारत में राजकोषीय घाटा कम हुआ है।

उन्होंने भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि अब हमारा समय आ गया है, मैं आपको आमंत्रित कर रहा हूं , आइए और भारत में बदलाव की हवा देखिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed