अमेरिका में डिजिटल इंडिया का परचम लहराएंगे मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मेक इन इंडिया’ के बाद भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को ऊंचाई देने के मकसद से अपनी दूसरी अमेरिका यात्रा 23 सितंबर से शुरू कर रहे हैं। आयरलैंड की राजधानी डब्लिन में पहला पड़ाव लेते हुए मोदी न्यूयार्क पहुंचेंगे।
अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक पांच दिन की इस यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से द्विपक्षीय वार्ता और कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली में फॉर्च्यून-500 कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात मुख्य एजेंडा है।
इसके अलावा 25 सितंबर को शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र (यूएन) आम सभा की बैठक के मौके पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की भी तैयारी है, लेकिन इस पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है।
इस होटल में रुकेंगे मोदी
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए)
वार्ता टूटने की भरपाई करने की कोशिश की जाएगी। पाकिस्तान इसके लिए
दिलचस्पी दिखा रहा है। सूत्रों ने बताया कि यूएन सम्मेलन के दौरान मोदी का
फोकस यूरोपीय देशों के प्रमुखों से मुलाकात है। मोदी स्टैनफोर्ड
विश्वविद्यालय में भाषण भी देंगे।
अब तक की तैयारी के मुताबिक 24 और 25
सितंबर को मोदी न्यूयार्क में रहेंगे। इस बार वहां के प्रसिद्ध वाल्डरोफ
एस्टोरिया होटल में मोदी के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सूत्रों के
मुताबिक इसी होटल में रूस, इंग्लैंड और चीन जैसे प्रमुख देशों के
राष्ट्राध्यक्ष भी रुक रहे हैं।
26 सितंबर को पीएम मोदी अमेरिका के पूर्वी
तट से 4100 किलोमीटर की दूरी तय कर पश्चिमी तट पर स्थित कैलिफोर्निया
जाएंगे। 26 और 27 सितंबर को मोदी का सिलिकॉन वैली में व्यस्त कार्यक्रम है।
वहां उनकी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, एप्पल के सीईओ टीम कुक और टेसला
से सीईओ एलोन मस्क से खास मुलाकात होगी।
होंगे अहम करार
इसका मकसद भारत की डिजिटल तकनीक
से जुड़ी अर्थव्यवस्था को नई उंचाइयों पर ले जाना माना जा रहा है। इसके
अलावा मोदी गूगल, एडोब और पेप्सिको जैसी बड़ी कंपनियों के भारतीय सीईओ से
अलग के मुलाकात की व्यवस्था की जा रही है। वहां करीब 150 कंपनियों के
प्रमुखों के साथ भोज का इंतजाम भी किया जा रहा है।
कैलिफोर्निया के बाद
मोदी वापस न्यूयार्क आएंगे जहां 28 सितंबर को ओबामा के साथ द्विपक्षीय
वार्ता तय है। अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के अंतिम दौर में चल रहे ओबामा के
साथ पर्यावरण में बदलाव, बौद्धिक संपदा और स्वच्छ ऊर्जा पर अहम करार होने
की संभावना है।
इसके अलावा आतंकवाद और पिछली अमेरिकी यात्रा के दौरान ‘मेक
इन इंडिया’ पर हुई बातचीत की समीक्षा की जाएगी। अब तक के कार्यक्रम के
मुताबिक मोदी 28 सितंबर को ही भारत लौट आएंगे। यूएन जनरल एसेंबली में भाषण
के लिए भारत को एक अक्तूबर को वक्त दिया गया है।
पाकिस्तान का भाषण 30
अक्तूबर को है। माना जा रहा है कि बिहार चुनाव के मद्देनजर मोदी एक अक्तूबर
तक वहां नहीं रुकेंगे। मोदी की जगह यह भाषण विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
देंगी।