फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   primeminister narendra modi greets pakistan on independence day

मोदी ने दी पाकिस्तान को आजादी की बधाई

Fri, 14 Aug 2015 12:33 PM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
primeminister narendra modi greets pakistan on independence day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। पिछले कई दिनों से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बना हुआ है, उस तनाव को दरकिनार कर मोदी ने पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले महीने रूस के शहर में उफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ओर से पहल कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। उस मुलाकात में कई ऐसे फैसले किए गए थे, जिससे दोनों मुल्कों के बीच रिश्ते समान्य हो सके।
विज्ञापन


हालांकि उसके बाद पंजाब के शहर गुरुदास पर और जम्मू के उधमपुर में आतंकी हमले हुए, जिनमें पाकिस्तान समर्थित आतंकी शामिल थे। उधमपुर हमले में शामिल एक आतंकी मोहम्मद नवेद को भारतीय सुरक्षा बलों ने जीवित पकड़ लिया था। नवेद पाकिस्तान के फैसलाबाद के एक गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर भी #PakistanIndependenceDay ट्रेंड में

primeminister narendra modi greets pakistan on independence day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, 'स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पाकिस्तान के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं।' ट्विटर पर भी #PakistanIndependenceDay ट्रेंड कर रहा है।

मोदी का ट्वीट-




पाकिस्तान ने कॉमनवेल्ट पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के सम्‍मेलन में जम्‍मू-कश्मीर के विधानसभा अध्‍यक्ष को न्योता नहीं दिया है, जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और तल्ख हो गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पाकिस्तान के फैसले का कड़ा विरोध किया है।

पाकिस्तान के फैसले के विरोध में भारत ने इस्लामाबाद में 30 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होने वाले सम्‍मेलन का बहिष्कार करने का फैसला किया है। भारत सम्‍मेलन को पाकिस्तान के बजाय किसी और मुल्क में कराने की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed