फिर मिलेंगे जुकरबर्ग और पीएम मोदी
सितंबर के आखिर में अपने अमेरिकी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मुख्यालय जाएंगे। ये बात खुद मार्क जुकरबर्ग ने अपने पेज पर एक पोस्ट में बताई।
उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वे उनसे मुलाकात करेंगे और लोगों के सवालों का जवाब भी देंगे। जुकरबर्ग ने अपने पेज पर मोदी से पूछने केलिए सवाल भी मांगे हैं।
उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि 'मैं और प्रधानमंत्री मोदी इस बात को लेकर चर्चा करेंगे की हम कैसे साथ काम करेंगे ताकि सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों को दूर किया जा सके।'
बीते साल मिले थे
बताते चले कि पीएम मोदी 24 से 30 सितंबर तक अमेरिका में रहेंगे। अपनी इस
यात्रा के दौरान वो 26 और 27 सितंबर को कैलिफोर्निया में सिलिकॉन वैली
जाएंगे। बताते चले कि बीते साल मोदी और जुकरबर्ग ने मुलाकात की थी
फेसबुक का यह हेडक्वार्टर मेनलो पार्क में इसी साल शिफ्ट हुआ है जो 43 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
पढ़ें मार्क जुकरबर्ग का पोस्ट
I'm excited to announce that Prime Minister Narendra Modi of India will be visiting Facebook HQ later this month for a...
Posted by Mark Zuckerberg on Saturday, September 12, 2015