फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prime time seven big story of the day

न्यूज़ राउंडअप: दिन भर की 8 बड़ी खबरें, पढ़ लीजिए एक क्लिक में

Tue, 26 Jan 2016 09:59 PM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
prime time seven big story of the day

67वें गणतंत्र दिवस का जश्न पूरा देश मना रहा है। आज राजपथ पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। ओलांद इस बार के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हैं।

विज्ञापन


ध्वजारोहण के बाद राजपथ पर परेड का आगाज शुरू हुआ। राजपथ पर परेड में पहली बार फ्रांसीसी सैन्य टुकड़ी ने भी शिरकत की। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला बटालियन ने भी राजपथ पर कदमताल किया। यूपी की झांकी में इस बार विश्व प्रसिद्ध जरदोजी कला को पेश किया गया। मंत्रालयों की झांकी में सबसे पहले सहकारिता मंत्रालय की झांकी निकली जिसमें भीमराव अंबेडकर की बात की गई।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान की झांकी भी निकली जो पीएम मोदी के दिल के करीब है। भारत निर्वाचन आयोग की भी झांकी निकली, यह ऐसा मंत्रालय है जो देशभर में चुनाव का आयोजन करता है। इसमें भारत के उन वीर बच्चों को भी शामिल किया गया जिन्होंने अपने अदम्य साहस का उदाहरण देश के सामने पेश किया। राजपथ पर स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटर बाइक डेयर डेविल्स ने अपने करतब दिखाए जिसमें सिग्नल्स के जाबांज जवानों ने करतब दिखाए। डीआरडीओ की झांकी ये बताते हुए कि हमारी समुद्री सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट पहुंचे। जहां उन्होंने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आज पूरा देश 67वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर मुंबई के सी-लिंक पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया।

अरुणाचल में लगा राष्ट्रपति शासन

prime time seven big story of the day

पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग गया है। पीटीआई के अनुसार राष्ट्रपति प्रणब मुख़र्जी ने कैबिनेट की सिफारिश को मंजूरी देते हुए राष्ट्रपति शासन की मंजूरी दे दी है।

इससे पूर्व कैबिनेट ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए सिफारिश की थी। गौरबलत है की अरुणाचल विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस को 60 में से 42 सीटें मिलीं। एक क्षेत्रीय पार्टी के विलय के बाद पांच विधायक मिलाकर कांग्रेस के विधायकों की संख्या 47 हो गई। मौजूदा संकट तब शुरू हुआ जब कांग्रेस के 21 विधायकों ने बगावत कर दी, जिसके बाद नाबाम टुकी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई।

इससे पूर्व अरुणाचल प्रदेश पर मची रार सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के केन्द्र सरकार के निर्णय के खिलाफ सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। पार्टी ने केन्द्र सरकार के निर्णय को पक्षपातपूर्ण बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है। कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने भी केन्द्र सरकार की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए इसे राजनीतिक असहिणुता करार दिया था। पार्टी प्रवक्ता आनंद शर्मा ने केन्द्र की आलोचना करते हुए इसे जबरन सत्ता हथियाने की चाल बताया था।

इसके बाद मामला जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने इसे संविधानपीठ को सौंप दिया। अभी भी मामला संविधानपीठ में लंबित है। इसी घमासान के बीच रविवार को केन्द्रीय कैबिनेट ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर दी। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मामला राष्ट्रपति तक पहुंचा तो उन्होंने भी इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार से सफाई मांगी है। इसी मुद्दे पर केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार सुबह राष्ट्रपति से मुलाकात भी की थी।

इंडिया ने 37 रन से जीता पहला मैच

prime time seven big story of the day

भारत के 67वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय क्रिकेटरों ने देशवासियों को दोहरी सफलता दिला दी। एडिलेड में भारतीय महिला टीम के बाद धोनी की टीम इंडिया ने भी कंगारुओं को उसी की धरती पर हरा दिया है।

3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत से मिले 189 रनों के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.3 ओवर में 151 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने इस दौरे में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को ऑलआउट करने का कारनामा कर दिखाया। भारत की ओर से अपना पहला टी-20 मैच खेल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 23 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि आर अश्विन, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट निकाले। वहीं 4 साल बाद टीम में लौटे आशीष नेहरा ने भी एक विकेट झटका।

इससे पहले कोहली की आतिशी पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। कोहली ने 55 गेंदों में नाबाद 90 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 2 छक्के भी शामिल हैं। साथ ही कोहली ने सुरेश रैना (41) के साथ तीसरे विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की। अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करने आए कप्तान धोनी ने 3 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाए। भारतीय टीम में लंबे इंतजार के बाद युवराज सिंह और आशीष नेहरा की वापसी हुई जबकि हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की।

शनि मंदिर जा रही महिलाओं को हिरासत में लिया

prime time seven big story of the day

महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित शनि सिंगनापुर मंदिर में जबरन प्रवेश करने जा रही करीब 500 प्रदर्शनकारी महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन महिलाओं को पुलिस ने मंदिर से कई किलोमीटर पहले ही रोक दिया।

खबरों के मुताबिक ये महिलाएं जबरन शनि मंदिर में घुसने का प्रयास कर रही थी। पुलिस के रोके जाने पर ये महिलाएं बाद में सड़क पर ही धरने पर बैठ गयी और महिलाओं ने सड़क पर लेटकर विरोध दर्ज किया। कुछ महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रण रागिनी भूमाता ब्रिगेड से जुडी इन महिलाओं के संगठन ने मंदिर में पूजा करने की पहले ही घोषणा कर दी थी। हालांकि महिलाओं की घोषणा के बावजूद मंदिर प्रबंधन अपने फैसले पर अड़ा है। रण रागिनी भूमाता ब्रिगेड की तृप्ति देसाई समेत अन्य महिलाओं को पुलिस ने हिरासत लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

वहीं अहमदनगर के जिलाधिकारी अनिल कवाडे ने 4 फरवरी तक जिले में किसी भी तरह से लोगों के एकजुट होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

महिला संगठन भूमाता बिग्रेड ने तो मंदिर प्रबंधन के आदेश को चुनौती देते हुए 26 जनवरी को मंदिर में पूजा करने का ऐलान कर रखा। कई महिला संगठन इसका समर्थन भी कर रहे हैं। दूसरी ओर राजनीतिक दल शिवसेना ने भी मंदिर प्रबंधन के आदेश का समर्थन किया है। पार्टी ने घोषणा कर दी है कि उसके सदस्य गांव वालों को भी इसके लिए तैयार करेंगे के 26 जनवरी को कोई भी महिला मंदिर के अंदर प्रवेश न कर सके।

महिला टीम ने कंगारुओं को हरा दिया

prime time seven big story of the day

गणतंत्र दिवस पर भारतीय प्रशंसकों को लाजवाब तोहफा देते हुए भारतीय टीम ने टी-20 में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। भारत ने यह मैच 8 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया। एडिलेड में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन बनाए। भारत को पहली सफलता मैच की तीसरी ही गेंद पर मिल गई जब झूलन गोस्वामी ने ग्रीस हैरिस (0) को आउट कर दिया।

भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की जिससे मेजबान कंगारू टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। उसकी ओर से एलिशा हेली ने नाबाद 41 और ओपनर बेथ मूने ने 36 रन बनाए थे। हेली ने महज 15 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से तूफानी पारी खेलते हुए नाबाद 41 रन बनाए। भारत की ओर पूनम यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

मिताली राज की अगुवाई में टीम इंडिया ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। धोनी की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही एडिलेड में ही भारत की महिला टी-20 टीम ने शानदार जीत के साथ आगाज कर ही दिया है।

वायुसेना ने चलायी मिसाइल

prime time seven big story of the day

राजस्थान के बाड़मेर में पाकिस्तान बॉर्डर के पास भारतीय वायुसेना ने एक गुब्बारे को मार गिराया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा राडार ने इस गुब्बारे को पकड़ा इसके बाद सुरक्षा एजेंसीज ने भारतीय वायुसेना की मदद से मिसाइल से हमला कर इसे गिरा दिया। इस घटना में आसपास के इलाके के पांच घरों की दीवारों में दरार पढ़ गयी है।

ये गुब्बारा कहाँ से आया इसे किसने भेझा था इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। हालाँकि सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस प्रकार का गुब्बारा कैमरा लगाकर खुफिया जानकारी इकठ्ठा करने के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। बॉर्डर के पास इस प्रकार की हिमाकत केवल पाकिस्तान की तरफ से की जा सकती है और दोस्ती की बातचीत के बीच इस प्रकार की हरकत दोनों तरफ बातचीत को प्रभावित कर सकती है।

'भ्रष्ट हैं राष्ट्रपति पुतिन'

prime time seven big story of the day

अमेरिकी वित्त विभाग का मानना हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लीदिमीर पुतिन 'भ्रष्टाचारी' हैं। अमेरिकी वित्त विभाग में प्रतिबंधों पर नजर रखने वाले एडम शूबीन का दावा है कि पुतिन भ्रष्टाचारी हैं और अमेरिकी सरकार को "कई सालों से" इसकी जानकारी थी।

अमेरिकी सरकार इससे पहले रूसी राष्ट्रपति के कई सहयोगियों पर प्रतिबंध लगा चुकी है लेकिन ऐसा पहली बार है कि सीधे रूसी राष्ट्रपति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बीबीसी से बात करते हुए कहा है कि 'इन सवालों या मुद्दों पर जवाब देने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह विशुद्ध कल्पना पर आधारित हैं।'

एडम शूबीन ने बीबीसी से कहा कि पुतिन अपने मित्रों को समृद्ध करने और विरोधियों को दरकिनार करने की नीति अपना रहे हैं और इसके लिए वो रूस की राष्ट्रीय संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं।

दून में घुसा संदिग्ध, पंजाब में सनसनी

prime time seven big story of the day

उत्तराखंड के डीजीपी बीएस सिद्धू ने राजधानी देहरादून में एक संदिग्ध के घुसे होने की जानकारी दी है। संदिग्ध का फोटो भी जारी किया गया है।

डीजीपी ने जानकारी देते हुए कहा कि आठ लोगों के समूह में से एक संदिग्ध राजधानी देहरादून में घुस आया है। माना जा रहा है कि यह दून में वारदात करने आया है। डीजीपी ने इस संदिग्ध का फोटो जारी कर लोगों से मदद मांगी है। डीजीपी ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें।

गौरतलब है कि रुड़की के लंढौरा क्षेत्र से आतंकी साजिश में चार युवकों के पकड़े जाने के बाद प्रदेश में आतंकी गतिविधियों पर पुलिस सख्त नजर रख रही है। इसी के चलते पुलिस ने शहर के अंदर सीसीटीवी में संदिग्ध स्थिति में कुछ लोगों के देखे जाने पर देर रात पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। अभी तक संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है‌ कि देर रात एक स्थानीय निवासी ने कुछ लोगों की गतिविधि संदिग्ध दिखाई देने पर पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

हाल ही में आतंकी हमले को झेले पंजाब के पठानकोट के रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। आनन फानन में सुरक्षा बलों ने प्लेटफार्म खाली करवा लिया और आसपास तलाशी शुरू कर दी। बताया जाता है कि कुछ समय के लिए यहां रेल यातायात को रोक दिया गया। सुरक्षाबलों ने बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ जांच के लिए डॉग स्वायड की टीम भी बुला लिया। पठानकोट के एसएसपी आर के बक्शी के अनुसार रेलवे हाई अलर्ट पर है।

लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि बाद में बैग में कपड़े बरामद हुए। बैग किसी यात्री का छूटा बताया जा रहा है। बैग के मालिक का पता चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जनवरी के शुरू में पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद एजेंसिंयों ने उत्तर भारत में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed