{"_id":"c51fefcb60ae9cb143c77db6bf1c275b","slug":"prime-minister-vows-to-locate-missing-coal-files","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने दिया भरोसा, गुम फाइलों के दोषियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीएम ने दिया भरोसा, गुम फाइलों के दोषियों पर होगी कार्रवाई
टीम डिजिटल
Updated Tue, 03 Sep 2013 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोयला घोटाले से जुड़ी फाइलों के गुम हो जाने के बाद हो रहे हंगामे को शांत करने के लिए मंगलवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बयान दिया।
विज्ञापन
अपने बयान में प्रधानमंत्री ने विपक्ष को शांत रहने की सलाह दी और गुम फाइलों के दोषियों पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के पास इस विषय पर छुपाने के लिए कुछ नहीं है और सरकार कागजात ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
पीएम ने आश्वासन दिया कि कोयला आवंटन से जुड़े जो कागजात खो गए हैं उन्हें ढूंढा जाएगा और सुप्रीम कोर्ट के दिए निर्धारित समय में सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर सरकार को दस्तावेज नहीं मिल पाते हैं तो सीबीआई से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग की गई थी। साल 2006 से 2009 के बीच कोयला मंत्रालय का प्रभार प्रधानमंत्री के पास था।
विज्ञापन
इस मामले सरकार की नीयत पर संदेह जताया जा रहा है और फाइलों के ढूंढने में लापरवाही का आरोप भी लगाया जा रहा है।
इसका जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि सदस्यों को जल्द ही किसी निर्णय पर नहीं पहुंचना चाहिए और किसी गड़बड़ी या लापरवाही का निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। इससे पहले पिछली बार लोकसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि फाइल की देखभाल करना मेरा काम नहीं है।
आज प्रधानमंत्री के बयान पर हुए हंगामे के बाद राज्यसभा स्थगित कर दी गई थी।