फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pm visits blasts sites in hyderabad

हैदराबाद पहुंचे प्रधानमंत्री, घायलों का पूछा हालचाल

Sun, 24 Feb 2013 03:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 24 Feb 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
pm visits blasts sites in hyderabad

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज हैदराबाद का दौरा किया और दोहरे धमाके के घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने हैदराबाद के नागरिकों से शांति बरतने की आपील की, साथ ही

विज्ञापन

संयम और सांप्रदायिक सौहाद्र के लिए उनकी तारीफ भी की।

विशेष विमान से हैदराबाद पहुंचे प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने स्वागत किया। यहां से वे दिलसुखनगर गए, जहां गुरुवार को दोहरे बम धमाके हुए थे। इनमें 16 व्यक्तियों की मौत हो गई थी और 117 घायल हो गए थे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने दिलसुखनगर में टिफिन सेंटर और बस अड्डे का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें विस्फोटों का ब्योरा दिया। इसके बाद पीएम ने ओमनी ओर यशोदा अस्पतालों का दौरा किया और घायलों का हालचाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को धमाकों की जांच में जुटी एजेंसियों ने अहम सुराग मिलने का दावा किया।

सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा रही है। इस फुटेज में साइकिल पर आता एक व्यक्ति दिख रहा है। उसकी साइकिल पर एक बैग टंगा दिख रहा है।

पुलिस को संदेह है कि इसी व्यक्ति ने बम रखा होगा। जांच एजेंसियां दिलसुखनगर से की गई कॉल डिटेल भी खंगाल रही हैं। जांच के साथ ही धमाकों में इंडियन मुजाहिदीन का हाथ होने की आशंका पुख्ता होती जा रही है।

हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर फिलहाल इस बारे में कोई जानाकरी नहीं दी है। पुलिस ने धमाकों के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है। गुरुवार को हैदराबाद के दिलसुखनगर में हुए दोहरे धमाकों में 16 लोगों की मौत हो गई थी और 117 घायल हो गए थे।


हैदराबाद धमाकों की भर्त्सना

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को हैदराबाद धमाकों की भर्त्सना की थी। उन्हें इन हमलों को कायराना कृत्य बताया था और कहा था कि वारदात के दोषियों को को जरूर दंडित किया जाएगा। प्रधानमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे देने के घोषण की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed