{"_id":"187a0fcc-5e77-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"prime-minister-spoke-to-sushma-on-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने पाक से तनाव पर सुषमा से की बात","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रधानमंत्री ने पाक से तनाव पर सुषमा से की बात
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2013 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने सोमवार को विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन सुषमा स्वराज व राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली से मुलाकात कर इस मामले पर विस्तृत जानकारी देंगे।
विज्ञापन
मेनन मंगलवार सुबह सुषमा के आवास पर दोनों नेताओं से मिलेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने भाजपा नेता को मामले की जानकारी दी और उनसे मामले पर संयम रखने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री की इस पहल को मामले के राजनीतिकरण रोकने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा इस मामले को राजनीतिक तूल देने लगी है और अब खुद प्रधानमंत्री भी भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा सीमा पर शहीद जवान का सिर काटे जाने की घटना पर लगातार आक्रामक रुख अपना रही है। सोमवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी समेत अन्य नेताओं के साथ सुषमा शहीद हेमराज के परिजनों से मिलने उनके मथुरा स्थित पैत्रिक आवास गई थीं।
विज्ञापन
वहीं सुषमा ने एक भारतीय सैनिक के बदले दस पाकिस्तान सैनिक के सिर काटने की बात कही। भाजपा के आक्रामक तेवरों से सरकार लगातार बचाव की मुद्रा में आती रही है। इधर, सेनाध्यक्ष ने भी सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ तीखे तेवर दिखाए। इसलिए माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष को विश्वास में लेने के लिए ही मेनन को सुषमा व जेटली से मिलकर सरकार के पक्ष की जानकारी देने को कहा है।