फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Prime Minister public funding scheme.

काशी: PM मोदी के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे बैंककर्मी

Tue, 02 Sep 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 02 Sep 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister public funding scheme.

गरीबों को आर्थिक विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना की हवा निकलने लगी है। योजना शुरू हुए हफ्ते भर नहीं हुए कि जीरो बैलेंस पर गरीबों का खाता खोलने में बैंकर्स आनाकानी करने लगे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को चांदपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यालय से बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों को यह कहते हुए वापस कर दिया गया कि रोज खाता खोलने के लिए मेला नहीं लगेगा। लोगों की शिकायत थी कि बिना पैसे के खाता नहीं खोला जा रहा है।
विज्ञापन


फोन पर प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में इसकी शिकायत की गई। चांदपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा कार्यालय पर सोमवार को 50 से अधिक महिलाएं प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के बाहर भीड़ लगी तो गार्डों की मदद से उन्हें हटाया जाने लगा। बैंककर्मी कह रहे थे कि जिसके पास एक हजार रुपये होंगे, उसका ही खाता खुलेगा।

‘जीरो बैलेंस’ पर खाता खोलने में आनाकानी

Prime Minister public funding scheme.

चांदपुर गांव की चंदा देवी, राजमणि, रिंकी और शिवनाथ प्रजापति फार्म लेने के बावजूद निराश लौट गए। इन लोगों ने बताया कि उन्हें यह कहते हुए वापस कर दिया गया कि जीरो बैलेंस पर खाता रोज नहीं खोला जा सकता।

इसके लिए अब सिर्फ शनिवार को आइए। उधर, रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय के भी फोन जन धन योजना के तहत खाता खोलने में हो रही मनमानी को लेकर घनघनाते रहे।

लहुराबीर से अजय श्रीवास्तव ने संसदीय कार्यालय में फोन कर शिकायत की कि किसी भी बैंक शाखा में खाता खोलने के लिए फार्म नहीं मिल रहा है।

बैंक वाले परेशान कर रहे हैं। मऊ से कौसर जहां ने भी संसदीय कार्यालय में फोन कर शिकायत की कि बिना पैसे के खाता नहीं खोला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed