फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prime minister of twelve countries saw tajmahal

ताजमहल को देखा तो देखते ही रह गए 14 देशों के राष्ट्राध्यक्ष

Fri, 21 Aug 2015 02:31 AM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
prime minister of twelve countries saw tajmahal

चारों ओर से समुद्र से घिरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष जब ताजमहल के दीदार के लिए पहुंचे तो सुधबुध ही खो बैठे। गुरुवार दोपहर तय समय से 1:45 घंटे देरी से पहुंचे फिपिक (फोरम ऑफ इंडिया पैसिफिक आईलैंड्स) देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने ताजमहल में 75 मिनट बिताए।

विज्ञापन


इनमें 12 देशों के प्रधानमंत्री और दो देशों के उप प्रधानमंत्रियों समेत 100 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल के मुख्य गुंबद से लेकर सेंट्रल टैंक तक पर सेल्फी और फोटोग्राफी की।
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष रूप से आगरा आए, उन्होंने होटल आईटीसी मुगल में लंच से पहले विशेष समारोह रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को चार्टर से आए द्वीप देशों के प्रधानमंत्रियों ने 12:15 बजे ताजमहल में प्रवेश किया। वह करीब 1:30 बजे तक परिसर में रहे। इनमें से अधिकांश प्रधानमंत्री सपत्नीक ताज का दीदार करने आए थे।

उन्होंने लबालब यमुना की ओर से ताजमहल के कई सेल्फी लिए, वहीं पूर्वी-उत्तरी मीनार के संरक्षण के बारे में भी पूछताछ की। ताज के दीदार के दौरान फिपिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष बेहद खुश नजर आए और उन्होंने इसे एएसआई की विजिटर बुक में भी दर्ज किया।

फिपिक में 14 प्रशांत द्वीपसमूह देश

prime minister of twelve countries saw tajmahal

बता दें कि बीते साल नवंबर 2014 में फिजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशांत द्वीपीय देशों के संगठन फिपिक का गठन किया था। फोरम ऑफ इंडिया पैसिफिक आईलैंड्स कॉपरेशन में भारत के अलावा 14 प्रशांत द्वीपसमूह देश हैं। 21 अगस्त को जयपुर में होने वाले फिपिक शिखर सम्मेलन से पहले इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों को ताजमहल का दीदार कराया गया।

फिपिक देशों में फिजी, कुक द्वीपसमूह, मार्शल द्वीपसमूह, नौरू, नियू, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, तुवालु, वानुआतु, किरिबाती, माइक्रोनेशिया, सोलोमन द्वीपसमूह और टोंगा शामिल हैं।

1:30 बजे के बाद खुला ताज, सैलानी बेहाल

prime minister of twelve countries saw tajmahal

फिपिक देशों राष्ट्राध्यक्षों के दौरे के लिए ताजमहल को दो घंटे के लिए बंद करना तय था, लेकिन यह सुबह 10:45 से 1:30 बजे तक बंद रहा। देरी से आगरा आए इन देशों के प्रतिनिधियों के चलते ताजमहल करीब 45 मिनट अतिरिक्त बंद रहा।

इससे ताज के पश्चिमी गेट पर पर्यटक बेहाल हो गए। पश्चिमी गेट पर खान ए आलम नर्सरी से होते हुए पर्यटकों की कतार नीम तिराहे तक लग गई। उमस भरी गर्मी और तेज धूप में पर्यटक कतार में लगकर गेट खुलने का इंतजार करते रहे।

यही हाल दक्षिणी गेट का भी रहा। तीन घंटे की बंदी से हजारों की संख्या में सैलानी छोटे-छोटे बच्चों के साथ परेशान हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed