फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prime minister narendra modi visits jammu and kashmir

PM मोदी बार-बार क्यों जा रहे हैं कश्मीर?

Tue, 12 Aug 2014 06:17 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi visits jammu and kashmir

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो महीने में दूसरी बार जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है। पिछले महीने उन्होंने कटरा रेल लिंक और कटरा के लिए विशेष ट्रेन का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन


मंगलवार को उन्होंने लेह में हाईड्रो पॉवर प्रोजेक्ट परियोजना की नींव रखी और एक अन्य परियोजना का लोकार्पण किया।

लेह में पारंपरिक परिधान में मोदी ने कश्मीर के विकास के लिए कई घोषणाएं की। मोदी ने कहा कि एक वक्त था, जब प्रधानमंत्री कई वर्षों तक कश्मीर की यात्रा नहीं करते थे, लेकिन मैं महीने भर में दूसरी बार कश्मीर आया हूं।
विज्ञापन


हालांकि मोदी की कश्मीर यात्रा को रियासत के आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़ कर देखा जा रहा है।

भाजपा कर रही मिशन 44+ की तैयारी

prime minister narendra modi visits jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। रियासत में अपने संगठन और नेतृत्व को लगातार मजबूत कर रही भाजपा ने विधानसभा चुनावों में बहुमत का लक्ष्य रखा है।

पार्टी मिशन 44+ के लिए लोकसभा चुनावों के बाद से ही तैयारी कर रही है। लोकसभा चुनावों में भाजपा जम्‍मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। सूबे की 6 सीटों में से पार्टी ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया था। शेष तीन सीटों पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी जीतने में कामायाबी रही थी।

हालांकि वोट प्रतिशत के मामले में पीडीपी, बीजेपी से काफी पीछे रह गई थी। बीजेपी ने 32.4 फीसदी वोट हासिल किए थे, जबकि पीडीपी को 22.9 फीसदी वोट ह‌ी मिले थे।

जम्मू-कश्‍मीर विधानसभा में 87 सीटें

prime minister narendra modi visits jammu and kashmir

लोकसभा चुनावों की ऐतिहास‌िक जीत के बाद बीजेपी विधानसभा चुनावों में बहुमत का ख्वाब देख रही है। पार्टी का मिशन 44+ इस ख्वाब का ही नतीजा है।

भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि पार्टी विधानसभा चुनावों में लोकसभा जैसा प्रदर्शन दोहराने में कामयाब रही तो सूबे में कम से कम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरना तो तय है।

दरअसल जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 87 सीटें हैं, जिसमें 37 जम्मू क्षेत्र में, 4 लद्दाख और शेष 46 कश्मीर क्षेत्र में हैं।

विज्ञापन

लोकसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी

prime minister narendra modi visits jammu and kashmir

लोकसभा चुनावों में भाजपा ने जम्मू क्षेत्र की सभी दो सीटें और लद्दाख क्षेत्र की एक सीट जीती थी। विधानसभा चुनावों में ये आंकड़ा लागू कर दिया जाए तो भाजपा के हिस्से 41 सीटें आती हैं।

माना जा रहा है कि भाजपा ने इस आंकड़े को ही ध्यान में रखकर मिशन 44+ तैयार किया है। यही वजह है कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए किसी भी पार्टी से गठबंधन में रुचि भी नहीं दिखाई है।

उम्मीदवारों की सूची नहीं जारी की

prime minister narendra modi visits jammu and kashmir

पार्टी ने राज्य में अपने दम पर ही चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जम्‍मू-कश्मीर की दोनों पार्टियों-नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी- को आड़े हाथों लिया था।

उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर की जनता दो परिवार के शासन से ऊब चुकी है।

गौरतलब है कि राज्य की नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के अहम पदों पर फारूक अब्दुल्ला और मुफ्ती मोहम्‍मद सईद के परिवार के सदस्य ही काबिज हैं।

हालांक‌ि भाजपा ने अब तब अपने उम्मीदवारों की सूची नहीं जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed