फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Prime Minister narendra modi visited britain

लंदन में बोले मोदी, गांधी-बुद्ध के देश में असहिष्णुता मंजूर नहीं

Thu, 12 Nov 2015 10:14 PM IST
Updated Thu, 12 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister narendra modi visited britain

ब्रिटेन के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असहिष्णुता पर अपनी सरकार का रुख साफ किया है। असहिष्णुता के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में हो रही हर घटना काफी मायने रखती है, चाहे वह छोटी से छोटी ही क्यों न हो।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बुद्ध और गांधी की धरती है, जहां हर व्यक्ति और उसके विचारों की सुरक्षा काफी अहमियत रखती है। सभी तरह के विचारों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। हमारे देश के यही मूल्य हैं, इसलिए ऐसे मूल्यों के खिलाफ कोई भी बात स्वीकार नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन


ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ वार्ता के बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के साथ हमारे गहरे रिश्ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे रिश्ते आज नई ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं। हमारे मूल्य अतुलनीय हैं। हर क्षेत्र में हमारी गहरी साझेदारी है। संबंधों में निरंतर विस्तार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी पर ब्रिटेन का समर्थन

Prime Minister narendra modi visited britain

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खास तौर पर रक्षा, ऊर्जा, तकनीकी और निवेश, कला व संस्कृति के हर क्षेत्र में हमारे संबंधों का विस्तार हो रहा है।

मोदी ने कैमरन सरकार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता पर ब्रिटेन के समर्थन देने पर आभार भी जताया। उन्होंने आतंकवाद पर दोनों देशों के बीच सहयोग पर भी बल दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी राजनीतिक वार्ता को और बढ़ाएंगे। इसके लिए हम लगातार बातचीत करेंगे।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के साथ क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता हुआ है। पीएम ने रक्षा व्यापार पर बल देते हुए कहा कि रक्षा निर्माण में मेक इन इंडिया के तहत ब्रिटेन इसमें प्रमुख भागीदार होगा।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में भारत तीसरा सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है। पीएम ने कहा कि फास्ट ट्रैक मैकेनिज्म पर बल दिया जाएगा। मोदी ने कहा कि कारोबार क्षेत्र में दोनों देशों के बीच प्रगति की उम्मीद है। क्लीन एनर्जी और निजी क्षेत्रों में सहयोग की अपेक्षाएं हैं।

इससे पहले लंदन में पीएम मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आधिकारिक स्वागत किया गया। मोदी 10 सालों बाद ब्रिटेन जाने वाले पहले भारतीय पीएम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed