विदेशी मीडिया में भी छा गई पीएम मोदी के दौरे की खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक पाकिस्तान पहुंचने की खबर को विदेशी मीडिया ने हाथोंहाथ लिया है। विदेशों के ज्यादातर अखबारों, चैनलों और वेबसाइटों ने इसे अपनी पहली खबर बनाया।
विदेशी चैनलों पर भी यह खबर खूब चलती रही। फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया में भी यह खबर दिनभर ट्रेंड करती रही। पीएम के इस औचक दौरे सराहना करते हुए विदेशी मीडिया ने कहा है कि पीएम का यह दौरा दोनों देशों के बीच व्यापक बातचीत के रास्ते खोलेगा।
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार द डॉन ने इस खबर को प्रमुखता से तवज्जो देते हुए इसे अपनी पहली हेडलाइन बनाया है। अखबार द नेशन ने भी इस दौरे की तारीफ करते हुए कहा है कि मोदी ने औचक दौरा कर पाक को लाजवाब कर दिया।
बीबीसी ने दौरे को बनाया पहली खबर
वहीं ब्रिटिश अखबार गार्जियन ने कहा है कि मोदी ने पाक का दौरा कर हैरानी
भरा था, जो एक दशक से भी ज्यादा समय से किसी भारतीय पीएम की पहली पाक
यात्रा है।
बीबीसी ने तो मोदी के दौरे को अपनी पहली खबर बनाया है। उसने
मोदी और पाक पीएम नवाज शरीफ की मुलाकात में द्विपक्षीय रिश्तों की चर्चा की
है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी पीएम के पाक दौरे का जिक्र करते
हुए दोनों देशों के बीच इस तरह की पहल का स्वागत किया है।
ब्रिटिश अखबार
डेली मेल ने भी इस खबर को प्रमुखता से तरजीह दी है। ब्रिटेन के एक और अखबार
द टेलीग्राफ ने भी इस खबर को हाथोंहाथ लिया है और मोदी के औचक दौरे को ही
हेडिंग बनाई है।