फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prime minister narendra modi leaves for france to take part in climate conference in paris.

जलवायु सम्मेलन में हिस्सा लेने पेरिस पहुंचे पीएम मोदी

Mon, 30 Nov 2015 08:02 AM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi leaves for france to take part in climate conference in paris.

मलेशिया और सिंगापुर के दौरे से पिछले सप्ताह भारत लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर विदेश दौरे पर पेरिस पहुंचे हैं। फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित हो रहे जलवायु सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री वहां गए हैं। जलवायु सम्मेलन में 150 देशों के प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


सम्मेलन में प्रधानमंत्री की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी होगी। मोदी पेरिस में कई राष्ट्रप्रमुखों से द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पेरिस में पखवाड़े भर पहले आतंकी हमले हुए थे, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे।

सम्मेलन को संबोध‌ित करेंगे पीएम

prime minister narendra modi leaves for france to take part in climate conference in paris.

प्रधानमंत्री सोमवार को सम्‍मेलन को भी संबोधित करेंगे। जलवायु परिवर्तन सम्मेलन का उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग को महत्वपूर्ण रूप से घटाना है।

इससे पहले वलेटा में हुए सम्मेलन में ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए राष्ट्रमंडल के दिग्गज देशों ने अरबों डॉलर का फंड तैयार करने की प्रतिबद्धता जताई है ताकि विकासशील देशों को ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम करने में मदद की जा सके।

कनाडा ने सबसे अधिक दो अरब डॉलर, माल्टा ने एक अरब डॉलर, ब्रिटेन ने 2.10 करोड़ पौंड आपदा प्रबंधन और 55 लाख पौंड समुद्र आधारित अर्थव्यवस्था के लिए देने का संकल्प लिया है।

राष्ट्रमंडल के इस विचार के समर्थन में आस्ट्रेलिया ने 10 लाख डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है। राष्ट्रमंडल की बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed