पीएम मोदी का न्यौता ओबामा ने किया कुबूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यौते को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कुबूल कर लिया है। इस बाबत व्हाइट हाऊस की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले वर्ष 26 जनवरी, 2015 को बतौर विशेष अतिथि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को आमंत्रित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट करके जानकारी दी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।
अगर बराक ओबामा यह निमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं तो वो अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे जो बतौर मुख्य अतिथि इस समारोह में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट से ट्विट करके यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि सितंबर में प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के यात्रा पर गए थे। वहां पर दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए थे।
This Republic Day, we hope to have a friend over…invited President Obama to be the 1st US President to grace the occasion as Chief Guest.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 21, 2014
वहीं पीएम मोदी के निमंत्रण को बराक ओबामा ने स्वीकार कर लिया है। एनएससी प्रेस के मुताबिक जनवरी में ओबामा भारत की यात्रा करेंगे। अपने ट्विट में यह भी कहा कि पीएम मोदी के साथ मिलकर भारत-अमेरिका रिश्तों को आगे बढ़ाने पर काम करेंगे। इस बाबत व्हाइट हाउस ने भी प्रेस रिलीज जारी कर दी है।
अपनी इस यात्रा पर बराक ओबामा ने पीएम मोदी और भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर दोनों देशों को आगे ले जाने की बात कही है।
@ invite of @narendramodi President Obama will travel to #India in Jan 2015 to participate in Indian Republic Day celebration as Chief Guest
— @NSCPress (@NSCPress) November 21, 2014
Visit will mark 1st time US president will have honor of attending Republic Day, which commemorates adoption of India’s constitution #India
— @NSCPress (@NSCPress) November 21, 2014
President Obama will meet w/ @narendramodi and Indian officials to strengthen and expand the U.S.-#India strategic partnership
— @NSCPress (@NSCPress) November 21, 2014
White House statement on President’s Obama's Travel to #India in January 2015 http://t.co/FcOHOAX1qP @narendramodi
— @NSCPress (@NSCPress) November 21, 2014