फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prime minister narendra modi intrect with people by radio.

अब रेडियो के जरिए जनता से जुड़ेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Sun, 07 Sep 2014 07:49 AM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi intrect with people by radio.

लीक से हटकर सत्ता संचालन की कोशिशों के तहत शिक्षक दिवस पर बच्चों से सीधे संवाद करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगला एजेंडा जनता से सीधा संपर्क बनाने का है।

विज्ञापन


इसके लिए अबकी बार टीवी नहीं बल्कि रेडियो को पीएम तवज्जो देना चाहते हैं। शायद इसीलिए प्रधानमंत्री कार्यालय ने लोगों से रेडियो के जरिए जुड़ने के तौर-तरीकों पर सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन


जाहिर है कि मोदी केवल शहर ही नहीं बल्कि सुदूर गांव-देहातों में आम आदमी तक अपनी बात पहुंचाने का कोई मौका गंवाना नहीं चाहते।

देश भर में रेडियो की लगभग सौ फीसदी पहुंच है। इसके सहारे अपने संवाद और सरकार के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए सबसे प्रभावशाली जरिया माना जाता है। इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी इस माध्यम का फायदा उठाने का मौका नहीं चूकना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ ने मांगे सुझाव

prime minister narendra modi intrect with people by radio.

दूरदर्शन के जरिए शुक्रवार को शिक्षक दिवस के मौके पर देश भर के स्कूली बच्चों के साथ हुए पीएम के सीधे संवाद के सकारात्मक फीडबैक को देखते हुए अब रेडियो के व्यापक नेटवर्क पर सरकार का फोकस है।

तभी तो पीएम के बच्चों से संवाद के अगले ही दिन शनिवार को पीएमओ ने बाकायदा लोगों से माईगव प्लेटफार्म की वेबसाइट पर लोगों से सुझाव मांगने का बयान जारी कर दिया।

इसमें रेडियो के जरिए सरकार और लोगों के बीच सीधे जुड़ाव किस तरह हो सकते हैं इसके लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

माना जा रहा है कि संवादहीनता के चलते पिछली यूपीए सरकार को हुए सियासी नुकसान को देखते हुए मोदी सरकार खासी सतर्क है। लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस का अपना पहला संबोधन हो या बच्चों के साथ सीधा संवाद, इन सबके जरिए पीएम खुद सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed