फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prime minister narendra modi independence day speech at red fort

लाल किले से लिए मोदी ने सात संकल्प

Sat, 16 Aug 2014 08:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Aug 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi independence day speech at red fort

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। पिछले कई वर्षों से बुलेटप्रूफ कांच के पार से सिर झुकाकर कागज पर लिखा भाषण पढ़ते प्रधानमंत्री को देखने की अभ्यस्त जनता के लिए नया अनुभव था। देश के 16 वें प्रधानमंत्री ने कई पंरपराओं को तोड़ दिया।

विज्ञापन


68वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने बिना लिखा भाषण दिया। ये भाषण कई महत्वपूर्ण घोषणाओं से भरा था। प्रधानमंत्री ने गरीबों को बैंकों से जोड़ने, गांवों के विकास, पर्यावरण के विकास के लिए सफाई, आईटी सेक्टर और निर्माण के क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया। इन्हीं संकल्पों के जरिए उन्होंने देश के विकास खाका सामने रखा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन-धन योजना

prime minister narendra modi independence day speech at red fort

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब परिवारों को बैंक‌िंग सेवाओं से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री जन-धन योजना की घोषण की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कई घरों में मोबाइल है, लेकिन बैंक में खाता नहीं है।

प्रधानमंत्री जन-धन योजना के जरिए गरीब से गरीब आदमी को बैंकों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत खुलने वाले बैंक खातों पर एक लाख रूपए की बीमा सुविधा दी जाएगी।

मोदी ने कहा, 'सरकार देश के प्रत्येक परिवार को बैंकिंग सेवाओं के दायरे में लाना चाहती है। सरकार का मानना है कि बैंकिंग सेवाओं से जुडने पर लोगों में बचत की भावना बढ़ेगी और वे अधिक बचत कर राष्ट्र निर्माण में भागीदार होंगे।'

कम एंड मेक इन इंडिया

prime minister narendra modi independence day speech at red fort

मोदी ने लाल किले की प्राचीर से एक बार फिर युवाओं में स्कि‌ल डेवलेंपमेंट की बात की। 

उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट का उद्देश्य रोजगार पैदा करन और युवाओं में कौशल का विकास करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए निर्माण क्षेत्र को मजबूत करना होगा।

मोदी ने देश में निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए नया नारा दिया-कम एंड मेक इन इंडिया। उन्होंने कहा, मैं दुनिया भर से अपील करता हूं, आईए हिंदुस्तान में निर्माण कीजिए। आप कहीं भी बेचें लेकिन निर्माण यहां करें। हमारे पास 'स्किल' भी है और 'टैलेंट' भी।'

जीरो ड‌िफेक्‍ट, जीरो इफेक्टः प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं का निर्माण क्षेत्र से जुड़ने की अपील की। उन्होंने देश में निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए 'जीरो ड‌िफेक्‍ट, जीरो इफेक्ट' का फार्मूला दिया।  

उन्होंने कहा युवा उद्यमी ऐसी चीजें बनाए जो जीरो ‌डिफेक्ट यानी बिना किसी खराबी के हों और जीरो इफेक्ट यानी पर्यावरण बुरा प्रभाव ना डालें।

विज्ञापन

डिजिटल इंडिया

prime minister narendra modi independence day speech at red fort

प्रधानमंत्री में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 'डिजिटल इंडिया' का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‌डिजिटल इंडिया देश के लिए एलीट कॉन्सेप्ट नहीं हर गया है। देश के विकास के लिए डिजिटल तकनीकी के उपयोग की आवश्यकता है।

उन्होंने कहाकि पहले भारत को सपेरों का देश माना जाता था, लेकिन कंप्यूटर पर उंगुलियं दौड़ाने वाले हमारे नौजवानों ने देश की छवि बदल दी। अब ब्रॉडबैंड का प्रयोग ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विकास में करने के जरूरत है।

मोदी ने कहा कि स्वास्‍थ्य क्षेत्र में टेलीमेडिसिन के इस्तेमाल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम इलेक्ट्रॉनिक सामानों का आयात करते हैं, ले‌किन यदि इनका न‌िर्माण करें तो देश को लाभ होगा।

टूर‌िज्म और सफाई

prime minister narendra modi independence day speech at red fort

मोदी ने कहा क‌ि देश में पर्यटन के विकास की पर्याप्त संभावना है, लेकिन हर ओर फैली गंदगी इसमें बाधा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मैं जो काम सबसे पहले करना चाहता हूं वह सफाई है।

लाल किले की प्राचीर से उन्होंने पूछा कि 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती सफाई का संकल्प लेकर नहीं मनाई जा सकती? वही सफाई पसंद करते थे, क्या उस दिन हम सफाई का संकल्प नहीं ले सकते।

उन्होंने कहा कि सरकार देश के सभी स्कूलों में टॉयलेट के निर्माण का संकल्प करती और कॉर्पोरेट सेक्टर भी इस दिशा में पहल करें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये शर्म की बात है क‌ि हमारी औरतों को शौच जाने के ‌लिए अंधेरा होने का इंतजार करना पड़ता है। मोदी ने कहा, मैं लाल किले से ये बात कर रहा हूं, यह बहुत ही शर्मनाक है।

सांसद आदर्श ग्राम योजना

prime minister narendra modi independence day speech at red fort

नरेंद्र मोदी ने गांवों के विकास के लिए सांसद आदर्श ग्राम योजना की घोषणा की।

मोदी ने कहाकि देश में प्रधानमंत्री के नाम पर कई योजनाएं हैं। कुछ योजनाएं नेताओं के नाम पर भी है। मैं एक योजना सांसदों के नाम पर शुरू करने की घोषणा करता हूं- सांसद आदर्श ग्राम योजना।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके तहत हर सांसद को अपने चुनाव क्षेत्र में एक गांव को चुनना होगा तथा वहां सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराकर उसे 2016 तक आदर्श गांव का रूप देना होगा। वर्ष 2019 में आम चुनाव से पहले उन्हें एक और गांव को आदर्श गांव बनाने का काम करना होगा। इसके बाद पांच वर्ष में हर साल एक गांव को आदर्श गांव बनाना होगा।

मोदी ने कहा कि 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण की जयंती पर वे इस योजना का खाका देश के सामने रखेंगे।

योजना आयोग

prime minister narendra modi independence day speech at red fort

प्रधानमंत्री ने लाल किले प्राचीर से योजना आयोग को खत्म कर एक नया संगठन बनाने की घोषणा की।

मोदी ने कहा कि योजना आयोग का अपना महत्व रहा है। इसका गठन उस समय की परिस्थितियों के हिसाब से किया गया था और उसने देश के विकास में उचित योगदान भी किया है लेकिन अब घरेलू और वैश्विक दोनों स्थितियां बदल गई हैं। इसके मद्देनजर अब रचनात्मक सोच के साथ नई संस्था की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के विकास में राज्यों की भूमिका बढ़ गई और राज्य सरकारें विकास केंद्र में आ गई है। अब संसाधनों के अधिक से अधिक उपयोग, युवाओं की क्षमता का अधिकतम उपयोग, निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने आदि पर जोर दिए जाने की जरूरत है।

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बहुत कम समय में नई सोच एवं नई परिकल्पना के साथ योजना आयोग के स्थान पर नई संस्था बनाने जा रही है। केंद्र राज्य की संघीय ढांचा को मजबूत बनाना है तथा केंद्र और राज्य की टीम बनाकर बदलाव करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कई बार पुराने घर की मरम्मत में अधिक खर्च हो जाता है और वह मन पंसद होता भी नहीं है। पुराने घर के स्थान पर नया घर बनाना ज्यादा आसान होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए योजना आयोग के स्थान पर नई संस्था बनाई जाएगी।

गरीबी से लड़ने का संकल्प

prime minister narendra modi independence day speech at red fort

लाल‌ किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने गरीबी से लड़ने का संकल्प एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहाकि जब हमने आजादी की लड़ाई लड़ी थी, हमारे पास कोई हथियार नहीं थी। हम साथ लड़े ‌थे ओर विदेश शक्तियों का हरा दिया था।

उन्होंने देशवासियों से अपील की कि संकल्प लें कि गरीब से लड़ेंगे, गरीबी को हराएंगे। मोदी ने कहा क‌ि हमने ‌विदेशियों को हरा दिया, गरीबी को नहीं हरा सकते। हम सभी संकल्प लें कि अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ मिलकर गरीबी से लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि सार्क देशों के साथ मिलकर काम किया गया तो हम दुनिया की तस्वीर भी बदल देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed