फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prime minister narendra modi in pathankot air base

मोदी ने लिया पठानकोट का जायजा, जवानों से मिले

Sat, 09 Jan 2016 04:10 PM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi in pathankot air base

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवादी हमले की चपेट में आए एयरबेस का जायजा लेने आज पठानकोट पहुंचे। प्रधानमंत्री ने एयरबेस के अंदर उन स्थानों का जायजा लिया, जहां आतंकी वारदात हुई थी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरबेस की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से भी बात की। प्रधानमंत्री के इस पूरे कार्यक्रम से मीडिया को पूरी तरह दूर रखा गया था।
विज्ञापन


मोदी ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद इस ऑपरेशन से जुड़े जवानों से भी मुलाकात की। शुक्रवार को ही सुरक्षा बलों ने एयरबेस के भीतर ऑपरेशन खत्म होने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले केंद्र सरकार को उस समय शर्मसार होना पड़ा था जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन खत्म होने की घोषणा पहले ही कर दी थी। इसके बाद विपक्षियों के हमले से पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी को दो चार होना पड़ा।

हमले में 6 जवान हुए थे शहीद

prime minister narendra modi in pathankot air base

गौरतलब है कि बीते दिनों पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के दौरान 7 जवान शहीद हुए थे और ऑपरेशन करीब 4 दिन तक चला था। भारतीय जवानों ने हमलावर 6 आतंकियों को मार गिराया था।

इस हमले के बाद आतंकियों के पाक कनेक्शन के सबूत भारत ने पाकिस्तान को सौंप दिए हैं, जिस पर पाक की ओर से उचित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस बारे में भारत की ओर से मुहैया करवाई गई सूचनाओं पर की गई कार्रवाई की समीक्षा के लिए शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन उच्च स्तरीय बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed