फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prime minister narendra modi give uniqe offer to mamta banerjee

मोदी का 'दीदी' को स्पेशल ऑफर, मान गई दीदी

Sat, 23 May 2015 08:06 AM IST
Updated Sat, 23 May 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi give uniqe offer to mamta banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ अपनी ताजा दोस्ती को और मजबूत करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अगले महीने अपने साथ बांग्लादेश दौरे पर चलने का न्योता दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पीएम ने अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान ही ममता से अपने साथ बांग्लादेश चलने का अनुरोध किया था। ममता बनर्जी ने भी इस दौरे के लिए हामी भर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि अगर उस दौरान उन्हें कोई दूसरा जरूरी काम नहीं हुआ तो वह बांग्लादेश जरूर जाएंगी। फिलहाल दोनों देशों के अधिकारियों में मोदी के प्रस्तावित दौरे पर बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है। मोदी के जून के पहले सप्ताह में बांग्लादेश दौरे पर जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी का बांग्लादेश दौरा

prime minister narendra modi give uniqe offer to mamta banerjee

मोदी इससे पहले न्यूयार्क और काठमांडू में बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला बांग्लादेश दौरा होगा। इससे पहले सितंबर 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी ममता को अपने साथ बांग्लादेश चलने का न्योता दिया था, लेकिन तीस्ता नदी के जल बंटवारे पर बांग्लादेश के साथ प्रस्तावित करार के विरोध में ममता ने आखिरी मौके पर वहां जाने से मना कर दिया था।

ममता की दलील थी कि राज्य के किसान फसलों की सिंचाई के लिए तीस्ता पर निर्भर हैं और प्रस्तावित समझौते से भारतीय किसानों को भारी नुकसान होगा। ममता के विरोध की वजह से ही करार नहीं हो सका था।
 
इसके विरोध में बांग्लादेश सरकार ने पश्चिम बंगाल को हिल्सा के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी। संसद में भारत-बांग्लादेश सीमा समझौता पारित हो गया है। इस विधेयक को ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने भी समर्थन दिया था। इससे दोनों देशों के भूखंडों की अदला-बदली की राह साफ हो गई है।

अब तीस्ता करार पर भी ममता ने अपना रुख कुछ नरम कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि तीस्ता करार के लिए मोदी ममता बनर्जी को अपने साथ ले जाना चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि बदले राजनीतिक समीकरण में मामूली संशोधन के साथ ममता इस करार को सहमति दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed