फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prime minister narendra modi give strict advice to minister.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों को दी सख्त हिदायत

Mon, 05 Jan 2015 11:39 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi give strict advice to minister.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को नए साल की सीख देते हुए उन्हें जनता से जुड़े रहने और कामकाज में पारदर्शिता रखने को कहा है। सात रेसकोर्स पर नए साल में मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम ने मंत्रियों से कहा कि वे जनता के संपर्क में रहें और योजनाओं में जनता की राय को तरजीह दें।

विज्ञापन


मंत्रियों को कामकाज में पारदर्शिता लाने की नसीहत देते हुए पीएम ने कहा कि हर मंत्री अपने काम को ई-बुक में दर्ज करें। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी यूपीए सरकार की जनता के साथ संवाद की बड़ी नाकामी को भूले नहीं हैं।
विज्ञापन


यूपीए सरकार की नाकामी की सबसे बड़ी वजह सरकार और कांग्रेस की जनता से संवादहीनता है। जाहिर तौर पर मोदी यूपीए की नाकामी के साये से अपनी सरकार को हर हाल में बचाए रखना चाहते हैं। इसलिए नए साल की सीख के रूप में उन्होंने अपने मंत्रियों को जनता से जुड़े रहने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट को सही समय पर करें खर्च

prime minister narendra modi give strict advice to minister.

पीएम ने कुछ मंत्रियों के जरिये किए जा रहे ई-बुक के पालन का हवाला देते हुए मोदी ने सभी मंत्रियों से इसका पालन करने को कहा है। इस पहल के जरिए मोदी की कोशिश मंत्रियों के कामकाज पर नजर रखने की भी है। कहा जा रहा है कि ई-बुक पर मंत्रियों का कामकाज दर्ज होने से आसानी से मंत्रियों के कामकाज का मूल्यांकन हो सकेगा।

बजट तैयारियों से पहले अपने मंत्रियों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा है कि वे अपने विभाग के बजट को सही समय पर खर्च करें। वित्त वर्ष के अंत में खपाए जाने वाले बजट से उन्होंने मंत्रियों को बचने की सलाह दी है।

पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से यह भी कहा है कि वे मंत्री कार्यालय की गोपनीयता को बरकरार रखें। उन्हें बेतुके प्रचार से बचने और मीडिया से सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा सांसद निधि के सही इस्तेमाल पर भी उन्होंने जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed