{"_id":"f39c777c2b1a55564c42e980e4d19e1e","slug":"prime-minister-narendra-modi-at-banaras-hindu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम नहीं लेंगे बीएचयू की मानद उपाधि ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीएम नहीं लेंगे बीएचयू की मानद उपाधि
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Feb 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से डॉक्टरेट की मानद उपाधि लेने से इनकार कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पीएम ने कहा है कि वह इस तरह की डिग्री स्वीकार नहीं करते।
विज्ञापन
मोदी बीएचयू के 22 फरवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। विश्वविद्यालय ने इस दौरान पीएम को डॉक्टर ऑफ ला (एलएलडी) की मानद उपाधि देने का प्रस्ताव दिया था। इस बारे में मोदी से सहमति मांगी गई थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इससे पहले 2014 में अमेरिका की लुसियाना यूनिवर्सिटी के इसी तरह के प्रस्ताव को नकार चुके हैं।