फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prime minister modi tell 100 days agenda to his minister

मोदी ने बताया 'अच्छे दिन' का मंत्र

Tue, 03 Jun 2014 06:21 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
prime minister modi tell 100 days agenda to his minister

संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को सुशासन और विकास का मंत्र दिया। उन्होंने मंत्रियों ने सौ दिन का ऐजेंडा तैयार करने के साथ ही पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम करने की नसीहत दी।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल की इस बैठक में प्रधानमंत्री का लगभग पूरा जोर सुशासन और विकास पर रहा। उन्होंने मंत्रियों से अपने कार्यालयों में अच्छे व ईमानदार लोग रखने तथा काम केजानकारों को तबज्जो देने को कहा।
विज्ञापन


मंत्रियों से कहा गया कि वे अपने रिश्तेदारों को भी अपने निजी स्टाफ में न रखें।

तेजी से काम के आदेश

prime minister modi tell 100 days agenda to his minister

इस बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के साथ राज्यमंत्री भी मौजूद थे। दरअसल बुधवार से शुरू हो रहे संसद के इसी सत्र में राष्ट्रपति को दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करना है। राष्ट्रपति के संबोधन को कैबिनेट की मंजूरी देती है।

इसलिए माना जा रहा है कि राष्ट्रपति के संबोधन में मोदी अपनी सरकार का वही ऐजेंडा शामिल करना चाहते हैं जिस पर तय समय में अमल भी हो सके।

क्योंकि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने पांच साल पहले सत्ता में आने पर राष्ट्रपति के संबोधन में 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा तो कर दिया, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाई।

इसके बाद वह इस वादे को लेकर हमेशा ही विपक्ष के निशाने पर रही। इसलिए मोदी सरकार ऐसा ऐजेंडा पेश करेंगे, जिस पर बाद में उंगली न उठे।

बहरहाल, मंत्रिपरिषद की इस तीसरी बैठक के लिए मोदी ने मंत्रियों से उनके मंत्रालयों के 100 दिन के कामकाज का एजेंडा पर भी चर्चा हुई।

पहले भी द‌िए 10 सूत्रीय ऐजेंडा

prime minister modi tell 100 days agenda to his minister

मोदी ने  कुशल प्रशासन और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर जोर दिया। मोदी अपना 10 सूत्री एजेंडा पहले ही जारी कर चुके हैं। इस एजेंडा में निवेश बढ़ाने, बुनियादी ढांचा से जुड़ी परियोजनाओं को समय सीमा पर पूरा करने और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन शामिल है।

मोदी ने कुछ दिन पहले ही मंत्रियों को अगले 100 दिन का एजेंडा तय करने का निर्देश दिया था। प्रधानमंत्री ने बीते शनिवार को उन अधिकार प्राप्त मंत्रिसमूहों (ईजीओएम) और मंत्री समूहों को समाप्त कर दिया था जिन्हें यूपीए सरकार ने गठित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed