फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prime minister modi in varanasi

पीएम आज काशी में, बांटेंगे आठ करोड़ की सौगात

Fri, 22 Jan 2016 11:00 AM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
prime minister modi in varanasi

काशी से ‘पर्सनल सेक्टर’ को प्रोत्साहित करने का एलान करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को डीरेका मैदान पर आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में विकलांगों को ‘स्वावलंबन’ का मंत्र देंगे।

विज्ञापन


पीएम इस शिविर में वाराणसी के 9096 विकलांगों को उनकी जरूरत के उपकरण भेंट करेंगे। नए साल में पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री यहां दो घंटे 35 मिनट रुकेंगे। इस दौरान वे विकलांगों को लगभग आठ करोड़ रुपये के उपकरण बांटेंगे।
विज्ञापन


बीते साल क्रिसमस के मौके पर जब पीएम मोदी ने विकलांगों के लिए नया शब्द ‘दिव्यांग’ निकाला तो वह महज इत्तफाक नहीं बल्कि काफी सोची समझी रणनीति का हिस्सा था। दरअसल मोदी आमजन की तरह विकलांगों को भी आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना चाहते हैं। विकलांगों को उनकी जरूरत के उपकरण देने के पीछे पीएम की मंशा भी यही है। शिविर में प्रधानमंत्री बनारस के 35 विकलांगों को बैटरी से चलने वाली ट्राई साइकल देंगे, जिससे वे स्वरोजगार भी कर सकते हैं।

ये खूबियां है ट्राई साइकल की

prime minister modi in varanasi

आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक बैटरी चालित ट्राई साइकल से विकलांगों को बेहद सहूलियत होगी। उन्हें हाथ-पांव नहीं चलाना होगा। हर ट्राई साइकल में 12 बोल्ट की बैटरी लगी है।

साथ ही, पीछे की ओर एक बड़ा सा थैला है। इस थैले में वे फल, सब्जी, ब्रेड, दूध आदि रखकर उसे घूम-घूमकर बेच सकते हैं। इस तरह से यह ट्राई साइकल उनके रोजगार का साधन भी बन सकती है।

वैसे भी मोदी का लक्ष्य है, बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाना। नौकरी तलाश रहे लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने की मुहिम के तहत ही नमो ने ‘मेक इन इंडिया’ का नारा दिया है।

ट्राई साइकल वितरण समाज के सबसे उपेक्षित तबके (विकलांग) को आत्मनिर्भर बनाने की प्रक्रिया का ही एक हिस्सा है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत के लिए उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र काशी को चुना है।

पांच स्तरीय होगी पीएम की सुरक्षा

prime minister modi in varanasi

पीएम के आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को एडीजी गोपाल गुप्ता ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और अधीनस्थों को कई जरूरी निर्देश दिए। पीएम की सुरक्षा पांच स्तरीय होगी।

सुरक्षा में एसपीजी, एनएसजी और एटीएस कमांडो के अलावा पांच हजार सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। भारतीय वायुसेना के विमान से पीएम दिल्ली से पूर्वाह्न 10:55 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बाबतपुर से पीएम सेना के हेलीकाप्टर से 11:20 बजे डीरेका मैदान आएंगे।

वापसी में डीरेका से 1:15 बजे बाबतपुर पहुंचेंगे और पांच मिनट बाद ही वहां से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। इस शिविर में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, एमएसएमई मंत्री कलराज मिश्र, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विजय सांपला भी पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे।

विकलांगों को उपकरण बांटने से पहले पीएम डीरेका मैदान से ही रिमोट की मदद से वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली मॉडल ट्रेन महामना एक्सप्रेस को रवाना करेंगे। 18 बोगी की यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रेन लगभग 14 घंटे में बनारस से दिल्ली का सफर तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed