फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   prime minister narendra modi met xizinping in brics

मोदी और चीन के राष्ट्रपति की हुई मुलाकात

Tue, 15 Jul 2014 02:20 PM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi met xizinping in brics

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्राजील पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की।

विज्ञापन


फोर्टालेजा में हुई 80 मिनट की मुलाकात में दोनों नेताओं ने माना कि भारत और चीन के बीच आपसी सहयोग के व्यापक मौके हैं। जबकि आधिकारिक तौर पर इस बैठक के लिए 40 मिनट का समय तय किया गया था।

भारतीय प्रधानमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक दूसरे रास्ते को खोलने का सुझाव दिया।

'सारी दुनिया की निगाहें इस मुलाकात पर हैं'

prime minister narendra modi met xizinping in brics

शी जिनपिंग ने द्विपक्षीय रिश्तों को अहम बताते हुए कहा कि जब भारत और चीन मिलते हैं, तो सारी दुनिया इस मुलाकात को देखती है।

दोनों पक्षों ने सीमा मुद्दे के हल ढूंढे जाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर भारत और चीन इस मुद्दे को मैत्रीपूर्ण तरीके से सुलझा लें तो ये पूरी दुनिया के लिए मिसाल होगी।

नरेंद्र मोदी ने इस मुलाकात के बारे में ट्वीट किया @narendramodi, "चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बहुत अच्छी मुलाकात हुई। हमने कई मुद्दों पर बातचीत की।"

ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का संयुक्त मंच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed