फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Prime Minister admitted failed to stop inflation

प्रधानमंत्री ने माना, महंगाई रोकने में रहे नाकाम

Sun, 20 Jan 2013 07:39 PM IST
जयपुर/ब्यूरो
जयपुर/ब्यूरो Updated Sun, 20 Jan 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister admitted failed to stop inflation

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चुनावी संग्राम 2014 पर चिंतन के लिए हुई कांग्रेस की बैठक में महंगाई के मोर्चे पर यूपीए सरकार की नाकामी को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि महंगाई हमारी सरकार के रिकॉर्ड में एक कमी रही है। वहीं सीज फायर का उल्लंघन कर सैनिक का सिर काटने की घटना पर पाकिस्तान को उन्होंने एक बार फिर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस गैर इंसानी हरकत के बाद हम जो भी कार्रवाई करेंगे वह सोच-समझकर करेंगे। प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि पाकिस्तान से दोस्ती एकतरफा नहीं हो सकती।

विज्ञापन


चिंतन शिविर के बाद रविवार को एआईसीसी की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियों का बखान करते हुए अगले चुनाव में कांग्रेस को इसका सियासी फायदा होने की बात कही। इसी संदर्भ में उन्होंने महंगाई के मोर्चे पर नाकामी की बात स्वीकार करते हुए कहा कि यूपीए के कार्यकाल के दौरान महंगाई की औसत दर हम जितना चाहते थे उससे ज्यादा रही है।
विज्ञापन


हालांकि प्रधानमंत्री ने इसकी मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में पिछले आठ साल में लगातार जारी रही वृद्धि को बताया। पीएम ने महंगाई नीचे नहीं आने की दूसरी वजह फसलों की कीमतों में बहुत ज्यादा इजाफे को बताया। मगर इसको जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के फायदे के लिए फसल खरीद मूल्य में इजाफा किया गया है। प्रधानमंत्री ने मौजूदा साल में महंगाई घटाने के लिए ठोस पहल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान को सख्त लहजे में संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एलओसी पर हुए गैर इंसानी हरकत के बाद पाकिस्तान के साथ हम अपने रिश्तों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। हमने स्पष्ट कर दिया है कि इस घटना का दोनों देशों के रिश्तों पर खराब असर पड़ सकता है। पीएम ने हमसे दोस्ती के लिए पाकिस्तान को भी कोशिश करनी होगी। यह एकतरफा मामला नहीं होगा।


प्रधानमंत्री ने दिल्ली गैंग रेप की घटना का जिक्र करते हुए महिलाओं को सबल बनाने के लिए उनकी सार्वजनिक जीवन में भागीदारी बढ़ाने की बात कही। जबकि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पीएम ने कहा कि इस पर जनता के गुस्से को समझा जा सकता है। इस दिशा में सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए पीएम ने लोकपाल बिल के जल्द ही पारित हो जाने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed