{"_id":"6d9f4d88-9e1d-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"prez-gives-padma-awards-to-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशपाल, सारस्वत, द्रविड़ पद्म पुरस्कार से सम्मानित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यशपाल, सारस्वत, द्रविड़ पद्म पुरस्कार से सम्मानित
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 05 Apr 2013 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में मुखर्जी ने दो पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण तथा 42 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए। इन पुरस्कारों की घोषणा पिछले गणतंत्र दिवस पर की गई थी।
मुखर्जी ने शुक्रवार को अनुसंधानकर्ता प्रो. यशपाल और मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र को देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
साथ ही उन्होंने डीआरडीओ प्रमुख वीके सारस्वत, अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, फिल्म प्रोड्यूसर डी. रामा नायडू तथा क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को देश के तीसरे सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में अभिनेत्री श्रीदेवी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रंगमंच कर्मी बी. जयश्री, बॉक्सर डिंको सिंह, फोटोग्राफर पबलो बार्थोलोमेव और सूबेदार मेजर बजरंग लाल ताखड़ को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा छह अन्य हस्तियों को पद्म भूषण तथा विभिन्न क्षेत्रों के 37 अन्य दिग्गजों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।