फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   press conference of vinod kumar binny

बिन्नी के आरोपों की झड़ी, AAP की सफाई

Thu, 16 Jan 2014 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jan 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
press conference of vinod kumar binny

आप विधायक विनोद कुमार 'बिन्नी' ने आज अरविंद केजरीवाल पर तीखे वार किए। उन्होंने केजरीवाल सरकार समेत आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कई आरोप लगाए।

विज्ञापन


हालांकि, मुद्दों के आधार पर विधानसभा में सरकार को समर्थन करने का वादा करके आम आदमी पार्टी राहत जरूरत दी।

बिन्नी के आरोपों के जवाब में सफाई के लिए आम आदमी पार्टी को अपने दिग्गज नेताओं को उतारना पड़ा। पढ़िए,
बिन्नी के आरोपों की झड़ी और आप की सफाई। कैसे चला दिन भर का घटनाक्रम-


1:02 अरविंद केजरीवाल और योगेंद्र यादव, दोनों झूठ बोल रहे हैं। कोई विधायक चुनाव नहीं लड़ेगा, पार्टी इस मु्द्दे पर झूठ बोल रही है।

12:42 केजरीवाल की तानाशाही पर योगेंद्र यादव-पार्टी में निर्णय लेने की प्रकिया है। काई भी फैसला पॉलिटकल अफेयर्स कमेटी के बाहर नहीं होता। अरविंद उसका हिस्सा होते हैं, कभी उनकी बात सुनी जाती है, कभी नहीं सुनी जाती है।
विज्ञापन


12:40 पार्टी का सदस्य बनने से पहले पार्टी का मैनिफैस्टो, विजन डॉक्यूमेंट पढ़ लें-आशुतोष

12:38 संजय सिंह ने संबंधी के टिकट के सवाल पर बोला-सबूत दीजिए,पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा।

12:38 भाई-भतीजावाद पर- आप में किसी का भी संबंधी टिकट नहीं ले सकता।

12:35 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की औपचारिक बैठक हुई नहीं है। पार्टी ने ये निर्णय भी नहीं लिया है कि केजरीवाल चुनाव नहीं लड़ेंगे।

12:33 हमने किससे डील की है, इस बारे में बिन्नी मीडिया से खुलकर बताएं-योगेंद्र यादव

12:32 जिन पांच लोगों का नाम उन्होंने नाम लिए वे पॉलिटिक अफेयर्स कमेटी के सदस्य है। और वे हर रोज बात करेंगे ही-योगेंद्र यादव

12:29 कांग्रेस-बीजेपी के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी- संजय सिंह

12:29 शीला दीक्षित के खिलाफ कार्रवाई पर योगेंद्र यादव बोले-ये चीजें एक प्रक्रिया से होंगी, हम उस प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं।

12:28 आंदोलन में जो तमाम बातें हुई थीं, हमने उसके लिखित वायदे किए। पार्टी अपने लिखित वायदों से पीछे हट नहीं रही है।

12:23 दिनों में किस सरकार ने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरु करने, तीन गिरफ्तारी करने, 800 स्थानांतण करने, बिजली-पानी सस्ता करने का काम किया है?- संजय सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


12:20 मैंने लोकसभा उम्मीदवार बनने के लिए फॉर्म नहीं भरा है-आशुतोष

12:20 अवसरवादी होने के आरोप पर बोले आशुतोष-मेरी अंतरात्मा साफ है।

12:16 किसी भी व्यक्ति की इच्छा कहीं से भी चुनाव लड़ने की हो पार्टी को इससे दिक्कत नही है।

12:14 उन्होंने मंत्री पद का मुद्दा खुद उठाया। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे पहले भी अनदेखा किया गया,लोकसभा चुनाव में भी मुझे अनदेखी की जा रही है।

12:10 किसी और की स्पीच पढ़ रहे थे बिन्नी। उन्होंने वही बातें की, जो हर्षवर्धन ने विधानसभा में अपनी स्पीच में कही थी।

12:16 चयन की प्रकिया शुरु ही नहीं हुई है। बिन्नी ने जो नाम बताएं हैं, समय आने पर आप को इसकी सचाई पता लग जाएगी।

12:12 बिन्नी ने पार्टी के फोरम को दरकिनार कर मीडिया में आरोप लगाए। पार्टी बिन्नी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। अनुशासन हीनत की पार्टी में कोई गुंजाईश नहीं है।

12:09 बिन्नी के आरोपों के जवाब में पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने कह कि सरकार ने कम समय में ही कई फैसले किए।


बिन्नी ने लगाई आरोपों की झड़ी
10:10 जनलोकपाल के लिए समयबद्घ कार्यक्रम बना था, इसे 14 दिन के अंदर बनाना था, 19 दिनों बाद भी बिल क्यों पारित नहीं हुआ।

10:12 बिन्नी ने आरोप लगाया, दिल्ली में रेप पर बयान भी नहीं दिया।

10:15 दिल्ली के पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जाच का आदेश तक नहीं दिया।

10:17 संदीप दीक्षित से अरविंद केजरीवाल की नजदीकियां हैं।

10:18 सारे मंत्री आज वीआईपी नंबर की गाड़ी चला रहे हैं।

10:19 जनता के विरोध के बाद अरविंद केजरीवाल बंगले से पीछे हटे।

10:21 केजरीवाल ने मुझे घर बुलाया और चुनाव लड़ने को कहा। उन्होंने मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा।

10:22 मनीष सिसोदिया ने मेरी ओर से 100 लोगों को साइन कराके दिया।

10:22 कैंडिडेट को चुनने में जनता की बातें नहीं मानीं

10:23 दिल्ली में लोकसभा की सभी टिकट तय हैं। फिर भी हजार लोगों को साइन कराने को ड्रामा क्यों हो रहा है?

10:25 केजरीवाल तानाशाह की तरह बर्ताव करते हैं।

10:27 हम लोग किसी को मुख्यमंत्री बनाने नहीं आए थे। पूर्वी दिल्ली को सीटों को जीताने में मेरा भी योगदान रहा है।

10:28 आशुतोष जैसे लोग पार्टी में आए हैं। ये अवसरवादी हैं।

10:29 26 जनवरी तक जनलोकपाल पारित नहीं किया तो 27 जनवरी से मैं अनशन करूंगा।

10:29 दिल्ली की सरकार टाइमपास की कोशिश कर रही है।

10:30 मैंने अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए समय मांगा। मुझसे कहा गया आप गाड़ी में बैठ जाइए। विधायकों की सभा में जितने लोगों ने बोलने की कोशिश की उन्हें चुप करा दिया गया।

10:30 संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, केजरीवाल पुराने साथी हैं। ये यूज एंड थ्रो की पॉलिसी पर काम कर रहे है।

10:33 पानी जब सिर के ऊपर से गुजर गया, तब मुझे बोलना पड़ा।

10:36 बिजली-पानी के मुद्दे पर अगर मैंने झूठ बोला हो, ये जनता कहा दे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।

10:37 कांग्रेस औ आप की कही ना कही सांठगांठ हो। इस देश में ऐसा कभी नहीं हो सकता कि बिना मांगे कुछ दे दे।

10:39 मुद्दों के आधार पर मैं आम आदमी पार्टी के साथ हूं। आज पार्टी के अधिकांश फैसलों में कांग्रेस की भूमिका हैं।

10:40 पार्टी कहे तो मैं उसके लिए प्रचार भी करूंगा। पार्टी मुझे निकालेगी की नहीं, दिल्ली की जनता ये फैसला करेगी।

10:41 अरविंद केजरीवाल सरकार को चलाने में विफल महसूस करते हैं तो इस्तीफ दे देना चाहिए।

10:42 अरविंद केजरवाल को अधिकार नहीं की वे मुझे निकाल दें। मैं मुद्दों के आधार पर आप का समर्थन करूंगा।

10:48 मुख्तार अब्बास नकवी- दिल्ली पार्टी यूनिट इस पर टिप्पणी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed