फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   press conference of vinod kumar binny and aam admi party

बिन्नी के आरोपों से 'आप' में फैला रायता!

Thu, 16 Jan 2014 07:32 PM IST
Updated Thu, 16 Jan 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
press conference of vinod kumar binny and aam admi party

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को जिस रायते के दिल्ली में फैलने की बात की थी, वह आज उनकी पार्टी में दिखाई दिया।

विज्ञापन


विनोद कुमार 'बिन्नी' की बगावत के बाद पार्टी के दिग्गज नेताओं को सफाई के लिए सामने आना पड़ा। पार्टी नेता योगेंद्र यादव ने बिन्नी के आरोपों को अनुशासनहीनता बताया और कार्रवाई की बात कही।

उन्होंने कहा कि बिन्नी को अपने सवालों को पार्टी फोरम में रखना चाहिए थे लेकिन उन्होंने ऐसा न करके मीडिया के सामने अपनी बातें रखीं और अनुशासन को भंग किया। पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस संबध में उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजी जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लक्ष्मीनगर विधायक विनोद कुमार 'बिन्नी' ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल पर तीखे वार किए। उन्होंने केजरीवाल सरकार समेत आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कई आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

‌एक के बाद एक, गिनाते रहे आप के वादे

press conference of vinod kumar binny and aam admi party

बिन्‍नी ने केजरीवाल सरकार पर आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र में किए गए वादे पूरा न करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने घोषणापत्र में 700 लीटर पानी मुफ्त देने की बात की थी। लेकिन सरकार बनने के बाद वे इस वादे से मुकर गए।

आम आदमी पार्टी ने आंदोलन में शामिल लोगों के पुराने बिजली के बिलों को माफ करने की बात कही थी। पार्टी ने ये वादा भी पूरा किया।

बिन्नी ने बताया कि जनलोकपाल बिल पारित करने के लिए समयबद्घ कार्यक्रम बनाने की बात हुई थी। 14 दिनों के अंदर बिल पारित होना था, लेकिन 19 दिनों बाद भी ये बिल पारित नहीं हो पाया।

कांग्रेस से नजदीकियों पर जमकर बरसे

press conference of vinod kumar binny and aam admi party

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सांठगांठ पर बिन्‍नी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित और अरविंद केजरीवाल के बीच नजदीकियां हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि आप की सराकर बनने के बाद पूर्व मंत्रियों के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराई जाएगी। लेकिन अभी तक एक भी मंत्री के खिलाफ जांच के आदेश नहीं दिए गए।

बिन्नी ने कहा कि शीला दीक्षित के आरोपों पर केजरीवाल ने हर्षवर्धन से सबूत मांगे थे। अगर केजरीवाल के पास सबूत नहीं थे आरोप ही क्यों लगाए?

मंत्रियों ने ली वीवीआईपी नंबर की गाड़ियां

press conference of vinod kumar binny and aam admi party

बिन्‍नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सादगी की बात की थी, लेकिन उसके सभी मंत्रियों ने वीवीआईपी नंबर की गा‌ड़ियां ले ली।


उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भी बंगला लेने की कोशिश की थी। लेकिन मीडिया में बातें आने के बाद और विरोध के बाद केजरीवाल पीछे हट गए।

बिन्नी ने केजरीवाल पर तानाशाह होने के आरोप लगाया। बिन्नी ने कहा कि पार्टी में बंद कमरों के भीतर चार-पांच लोग ही निर्णय लेते हैं। केजरीवाल जो आदेश दे देते हैं, वहीं निर्णय होता है।

पार्टी में घुस रहे हैं अवसरवादी लोग

press conference of vinod kumar binny and aam admi party

बिन्‍नी ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी में तब शामिल हुए थे, जब इस पार्टी के पास देने के लिए कुछ नहीं था। मैंने इस पार्टी को दिया, पूर्वी दिल्‍ली की ज्यादातर सीटों पर मैंने जीत दिलाई। लेकिन अब मुझपर अवसरवादी होने के आरोप लग रहा है।

उन्होंने कहा कि अवसरवादी मैं नहीं आशुतोष जैसे लोग है। वे पार्टी में तब शामिल हुए, जब ये जीतकर सत्‍त में आ गई।

बिन्‍नी ने कहा कि 26 जनवरी तक जनलोकपाल बिल पारित नहीं किया तो 27 जनवरी से वे अनशन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज पानी सिर से पानी जब सिर के ऊपर से गुजर गया, तब मुझे बोलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed