फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   president will question to smirti irani

Exclusive: राष्ट्रपति स्मृति ईरानी की लेंगे क्लास, पूछेंगे गंभीर सवाल

Mon, 20 Jul 2015 05:39 PM IST
Updated Mon, 20 Jul 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
president will question to smirti irani

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से देश के शिक्षण संस्थानों में खाली पदों और साल भर हुई नियुक्तियों के बारे में गंभीर सवाल पूछ सकते हैं। राष्ट्रपति ने पांच से छह नवंबर को मानव संसाधन और विकास से जुड़े मुद्दे को लेकर सालाना बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन की ओर से मंत्रालय के पास सालाना बैठक को लेकर जो प्रस्तावित एजेंडा भेजा गया है उसमें देश के शिक्षण संस्थानों में खाली पदों और साल भर की नियुक्तियों के बारे में बैठक से पहले मंत्रालय को जानकारी जुटाने के लिए कहा है। ताकि इन मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हो सके। राष्ट्रपति देश में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर सवाल पूछ सकते हैं।

विज्ञापन

स्मृति से इसलिए नाखुश हैं राष्ट्रपति

president will question to smirti irani

राष्ट्रपति भले यह बैठक सालाना बुलाते हों लेकिन इस बार बैठक इसलिए अहम हो गई है, क्योंकि मानव संसाधन मंत्रालय के निदेशकों की नियुक्ति के मामले विवादित तरीके से निपटाने से राष्ट्रपति के नाखुश होने की बात सामने आई है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से मंत्रालय को भेजे प्रस्तावित एजेंडे में आईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय आदि में राष्ट्रपति के प्रतिनिधि यानी विजिटर्स नॉमिनी के बारे में पूछा है।

अभी हाल में ही यह बात सामने आई है कि दिल्ली आईआईटी के निदेशक  रहे  शेवगांवकर के इस्तीफे के बाद उनको मुक्त करने में मंत्रालय ने मामले को जिस तरह से निपटाया उससे राष्ट्रपति नाखुश थे।

बनेंगे आठ समूह

president will question to smirti irani

आईआईटी निदेशकों की नियुक्ति को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय विवादों से घिरा है। आईआईटी रोपड़, भुवनेश्वर और पटना के निदेशकों की नियुक्ति को लेकर प्रख्यात परमाणु विज्ञानी अनिल काकोदकर ने नियुक्ति समिति से इस्तीफा ही दे दिया।

नवंबर में होने वाली बैठक में आठ समूह बनाए जाएंगे। शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर यह समूह चर्चा करेंगे। बैठक में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम का मुद्दा उठ सकता है।

इस बैठक में आईआईटी के निदेशक, केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति भी मौजूद रहेंगे। सालाना बैठक को राष्ट्रपति भी अलग से संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस संबोधन में हाल के विवादित मुद्दों को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed