फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   president shown black flags on kashmir visit

राष्ट्रपति के कश्मीर दौरे का विरोध, दिखाए काले झंडे

Wed, 26 Sep 2012 10:48 AM IST
श्रीनगर/इंटरनेट डेस्क
श्रीनगर/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 26 Sep 2012 10:48 AM IST
विज्ञापन
president shown black flags on kashmir visit
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कश्मीर पहुंचने से पहले ही उनके दौरे का विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को कश्मीर विश्चविद्यालय में प्रतिबंधित कश्मीर यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के समर्थकों ने काले झंडे लहराकर प्रदर्शन किया। हालांकि इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने परिसर में लगे विभिन्न जगहों पर काले झंडों को हटा दिया। छात्रसंघ ने राष्ट्रपति के दौरे के खिलाफ कॉलेज के परिसर में काला सप्ताह मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले समर्थन जुटाने रियासत के दौरे पर आए प्रणब दा आवाम और सियासी दलों से किए वादे को बुधवार को पूरा करने जा रहे हैं। प्रणब दा ने राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद रियासत का दौरा करने का वादा किया था।
विज्ञापन


बुधवार को राष्ट्रपति के सम्मान में राज्यपाल राजभवन में रात्रि भोज आयोजित करेंगे। वीरवार को राष्ट्रपति कश्मीर विवि के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद शाम को वे प्रसिद्ध डल झील की भी सैर करेंगे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला राष्ट्रपति के सम्मान में एसकेआईसीसी में रात्रि भोज आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी गुट के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने 27 सितंबर को कश्मीर बंद का ऐलान किया है। राष्ट्रपति दौरे के देखते घाटी भर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बड़े पैमाने पर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक सुरक्षा प्रबंधों की लगातार समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed