फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   president rule should be implemented in uttar pradesh now

'यूपी में लगना चाहिए राष्ट्रपति शासन'

Thu, 05 Jun 2014 01:57 AM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
president rule should be implemented in uttar pradesh now

उत्तर प्रदेश में रेप व हत्या की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर भाजपा सांसद और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह का कहना है कि राष्ट्रपति शासन के लिए यह बिल्कुल सही केस है क्योंकि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह से विफल हुई है।

विज्ञापन


सिंह ने कहा, ‘यह पूरी तरह से विफल राज्य है। यहां कोई कानून व्यवस्था नहीं है। रेप और हत्या आम बात हो गई है। किसी चीज पर कोई नियंत्रण नहीं है। राष्ट्रपति शासन के लिए यह बिल्कुल सही केस है।’
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासन में राजनीतिक हस्तक्षेप हद से ज्यादा बढ़ गया है, खासतौर से पुलिस के कामकाज में।

'महिला जज के साथ रेप की कोशिश'

president rule should be implemented in uttar pradesh now

अलीगढ़ में महिला जज के साथ रेप की कोशिश के संदर्भ में नव निर्वाचित सांसद ने कहा कि यहां तक कि जज भी अपने घर में सुरक्षित नहीं हैं।

ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के निधन पर दुख जताते हुए दिल्ली में ट्रैफिक सिग्नल देर रात और तड़के काम नहीं करते हैं। इस सिस्टम को सही करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘रेड लाइट को दिल्ली में सुबह चार बजे से काम करना चाहिए। हमें दिल्ली में गोल चक्करों की उपयोगिता के बारे में भी सोचना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed