{"_id":"f72d0630-5e58-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"president-rejects-mercy-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति ने मौत की सजा पाए दोषी की दया याचिका खारिज की","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राष्ट्रपति ने मौत की सजा पाए दोषी की दया याचिका खारिज की
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 14 Jan 2013 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बेटी और पत्नी की हत्या में मौत की सजा पाए सैबन्ना निन्गप्पा नाटिकर की दया याचिका को खारिज कर दिया है। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद मुखर्जी ने दूसरी दया याचिका खारिज की है। इसके पहले पिछले साल नवंबर में उन्होंने मुंबई आतंकी हमले के दोषी लश्कर आतंकी अजमल कसाब की दया याचिका को खारिज किया था। इसके बाद कसाब को महाराष्ट्र के पुणे में येरवदा जेल में फांसी पर लटका दिया गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन के बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति सचिवालय ने 4 जनवरी को नाटिकर की दया याचिका को खारिज कर दिया। नाटिकर वर्तमान समय में कर्नाटक की बेलगाम केंद्रीय जेल में बंद है। राष्ट्रपति संसद हमले में दोषी मोहम्मद अफजल गुरू समेत नौ दया याचिकाओं को गृह मंत्रालय को पुनर्विचार के लिए लौटा चुके हैं।
विज्ञापन
अफजल गुरू को संसद पर हमले के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। संविधान की धारा 72 के तहत राष्ट्रपति को किसी भी अपराध में दोषी ठहराए गए व्यक्ति को क्षमादान देने, सजा को निलंबित रखने, सजा को कम करने का अधिकार हासिल है। दया याचिका पर फैसला लेने के लिए गृहमंत्रालय राष्ट्रपति सचिवालय के लिए एक नोडल एजेंसी के रूप में काम करता है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने पिछले साल नवंबर में अतबीर की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। अतबीर को 1996 में संपत्ति विवाद में अपनी सौतेली मां, सौतेली बहन और सौतेले भाई की हत्या के आरोप में 2004 में सेशन कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। सेशन कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट ने बरकरार रखा था।