फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   President Pranab Mukherjee talks of India's core values of diversity and tolerance

दादरी कांड पर बोले प्रणब, संस्कार खत्म नहीं होने दे सकते

Wed, 07 Oct 2015 07:45 PM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
President Pranab Mukherjee talks of India's core values of diversity and tolerance

दादरी में गौ मांस खाने की अफवाह के बाद हुई हत्या पर परोक्ष रूप से टिप्पणी करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारतीय सभ्यता में विविधता, सहिष्णुता और बहुलता इसके बुनियादी मूल्य हैं जिसे हमें ध्यान में रखने की जरूरत है। इन मूल्यों को बेकार नहीं होने देना चाहिए।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं इस बात में विश्वास रखता हूं कि हम अपनी सभ्यता के मूल्यों को बर्बाद नहीं होने दे सकते। हमारी सभ्यता सालों से विविधता, बहुलता, सहनशीलता और सहिष्णुता को बढ़ावा देने वाली रही है।'
विज्ञापन

दादरी की आलोचना

President Pranab Mukherjee talks of India's core values of diversity and tolerance

उन्होंने कहा कि हम इन बुनियादी मूल्यों को सदियों से निभाते आए हैं। दुनियाभर की कई सभ्यताएं खत्म हो गईं। लेकिन कई विदेशी शासन के बाद भी हमारी सभ्यता बची हुई है

राष्ट्रपति का यह बयान दादरी में गौ मांस खाने की अफवाह के बाद 50 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या को ध्याम में रखते हुए दिया। इस हत्या की निंदा पूरे देश में हो रही हैं और इस मसले पर सभी मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed