फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   president pranab mukherjee launches low cost Aakash 2 tablet

दिवाली पर छात्रों को आकाश टैबलेट का तोहफा

Mon, 12 Nov 2012 07:51 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 12 Nov 2012 07:51 AM IST
विज्ञापन
president pranab mukherjee launches low cost Aakash 2 tablet

दुनिया के सबसे कम कीमत वाले ‘आकाश’ टैबलेट के दूसरे संस्करण को रविवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लांच किया। दिवाली के तोहफे के रूप में आए ‘आकाश-2’ के नए संस्करण की कीमत छात्रों के लिए मात्र 1,130 रुपए रखी गई है।

विज्ञापन


शुरुआत में यह इंजीनियरिंग कॉलेज और विश्वविद्यायों के छात्रों को दिया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 124वीं जयंती) के अवसर पर यह टैबलेट छात्रों को समर्पित करते हुए राष्ट्रपति ने उम्मीद व्यक्त की कि नई तकनीक के आने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होंगे और पढ़ाई नए आयामों को छूएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय के साथ शिक्षण के तौर-तरीकों को बदलने की जरूरत है। राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास मंत्री एमएम पल्लम राजू भी मौजूद थे। सी-डेक की मदद से आईआईटी मुंबई में ‘आकाश-2’ को विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टैबलेट लाने वाले डाटाविंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीत सिंह तुली ने कहा कि सरकार इसे 2263 रुपए के मूल्य पर कंपनी से खरीदेगी। सरकार इस पर 50 फीसदी की रियायत देकर छात्रों को महज 1,130 रुपए में मुहैया कराएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों को इस बात के लिए राजी करने की कोशिश में है कि वे भी टैबलेट पर रियायत दें। ताकि छात्रों को यह नि:शुल्क मुहैया हो सके। उल्लेखनीय है कि शुरू में एक लाख उपकरण इंजीनियरिंग कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्रों को दिए जाएंगे। इसके बाद अन्य छात्रों को यह उपलब्ध हो सकेगा।


अगले पांच से छह साल के दौरान देश में करीब 22 करोड़ छात्रों को यह टैबलेट पीसी दिया जाएगा। सोमवार से 20 हजार उपकरण छात्रों के हाथ में पहुंचने की उम्मीद है। टैबलेट से शिक्षण आसान हो, इसलिए 15 हजार शिक्षकों को इसके इस्तेमाल की ट्रेनिंग भी दी गई है।

‘आकाश-2’ में खास
- प्रोसेसर: वन गीगाहर्ट्ज
- रैम: 512 एमबी
- मैमोरी: चार जीबी (इंटरनल)
- स्क्रीन: सात इंच टच स्क्रीन
- बैटरी: तीन घंटे तक चलेगी
- अन्य : कैमरा, वाईफाई, यूएसबी सुविधाएं

व्यावसायिक वर्जन दिसंबर तक
सुनीत सिंह तुली ने बताया कि ‘आकाश-2’ का व्यावसायिक वर्जन भी इस साल के अंत तक बाजार में उतारे जाने की योजना है। इसकी कीमत 3500 रुपए के करीब होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed