फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   President Pranab Mukherjee and Prime minister reached at IFR 2016

52 देशों की नौसेना ने राष्ट्रपति को दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर

Sat, 06 Feb 2016 05:16 PM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
President Pranab Mukherjee and Prime minister reached at IFR 2016

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में चल रहे इंटरनेशन फ्लीट रिव्यू सैन्य अभ्यास का मुआयना करने के लिए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौजूद थे।

विज्ञापन


दुनियाभर के 52 देशों की नौसेनाएं इस फ्लीट रिव्यू में हिस्सा ले रही है। इस संयुक्त नौसेना अभ्यास के तीसरे दिन राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ आॉनर भी दिया गया। इस रिव्यू में दुनिया के लगभग सभी बड़े देशों की नौसेना ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


4 फरवरी से शुरू हुआ यह सैन्य अभ्यास 8 फरवरी को खत्म हो रह है। इस दौरान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को सभी देशों की नौसेनाओं ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसे दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास बताया जा रहा है जिसकी अगुवाई भारत कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौसेना ने दिखाई ताकत

President Pranab Mukherjee and Prime minister reached at IFR 2016

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी आईएनएस सुमित्रा में इस फ्लीट का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

यह संयुक्त सैन्य अभ्यास विशाखापट्टनम के विजाग में चल रहा है। इस दौरान भारत के जो सबसे बड़े जंगी जहाजों आईएनएस 'विराट' और आईएनएस 'विक्रमादित्य' ने भी इस अभ्यास में हिस्सा लिया।

इस अभ्यास में नौसेना के लड़ाकू विमानों ने भी अपने करतब दिखाए। साथ ही सभी देशों की नौसेना क्षमता का भी प्रदर्शन किया गया। यह अभ्यास दुनिया के विभिन्न देशों की नौसेनाओं के बीच एकता और सामंजस्य को स्थापित करने के लिए शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed