फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   president pranab mukherjee addresses parliaments joint session

राष्ट्रपति ने बताया मोदी सरकार का एजेंडा

Mon, 09 Jun 2014 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Jun 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
president pranab mukherjee addresses parliaments joint session

संसद में आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दोनों सदनों के सांसदों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण में मोदी सरकार के एजेंडे की रूपरेखा सामने आई।

विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि मेरी सरकार गरीबों की सरकार होगी। गरीबी धर्म और जाति नहीं देखती। यह सबके लिए अभिशाप है। प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और एक भारत श्रेष्ठ भारत ही मेरी सरकार का एजेंडा है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा, "महिलाओं पर जुल्म बर्दाश्त नहीं होंगे। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार वचनबद्ध है। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।"

मोदी सरकार के एजेंडे की मिली झलक

president pranab mukherjee addresses parliaments joint session

अभिभाषण में राष्ट्रपति ने नई सरकार का एजेंडा रखते हुए कहा, "सूचना तकनीक हमारी सरकार की रीढ़ है। सोशल मीडिया में सरकार की भागीदारी होगी। प्रशासन में तकनीक का सहयोग लिया जाएगा। ई-गवर्नेंस पर जोर दिया जाएगा। सार्वजनिक जगहों पर वाई-फोई जोन बनेंगे। सरकारी बही खाते का डिजिटाइजेशन होगा। हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाएंगी।"

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, "उनकी योजना साफ सुथरी सरकार देने पर जोर। जनता की उम्मीद पर खरा उतरने की पूरी कोशिश होगी। भ्रष्टाचार रोकना प्राथमिकता होगी।"

इसके साथ ही उन्होंने बताया, "कश्मीरी पंडितों के वापसी पर जोर रहेगा। इसके साथ-साथ उत्तर पूर्व और जम्मू कश्मीर के विकास पर खास जोर रहेगा। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की जरूरतें पूरी की जाएंगी। सबका साथ सबका विकास पर जोर। अल्पसंख्यकों को समान मौके मिलेंगे। मदरसों को आधुनिक बनाया जाएगा।"

'सबका साथ, सबका विकास' पर जोर

president pranab mukherjee addresses parliaments joint session

खेती को लेकर राष्ट्रपति ने कहा, "कृषि उत्पादों के मूल्य और भंडारण पर जोर रहेगा। कृषि को लाभदायी बनाने की योजना है। पशुपालन को बढ़ावा देने पर सरकार जोर देगी। जल संरक्षण को उच्च प्राथमिकता दी जाएगी। लोगों को जल्द न्याय की व्यवस्था करेंगे। काला धन वापस आए इसको लेकर एसआईटी बन चुकी है।"

इससे पहले राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण की शुरूआत में चुने गए सभी सांसदों का स्वागत किया। उन्होंने देश की जनता को चुनाव में भारी वोटिंग के लिए के लिए बधाई दी।

करोड़ों वोटरों ने एक दल के पक्ष में फैसला सुनाया। इसमें सुशासन का एजेंडा सबसे प्रमुख रहा। राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन काम किया। अब जनता की उम्मीदों को पूरा करने का समय है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने लोकसभा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को भी बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed