फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   president of nepal spend night outside presidential house

दहशत में नेपाल, राष्ट्रपति ने भी सड़क पर गुजारी रात

Mon, 27 Apr 2015 11:17 AM IST
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
president of nepal spend night outside presidential house

काठमांडू सहित अन्य जगहों पर खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले 25 लाख लोगों की तरह ही नेपाल के राष्ट्रपति डॉ. रामबरन यादव ने भी शनिवार को प्रेसीडेंट हाउस के बाहर पूरी रात गुजारी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति निवास 70 साल पुराना है, जिसमें भूकंप के बाद कुछ जगहों पर दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। इसलिए ही भूकंप के जोखिम को देखते हुए सुरक्षा कारणों से राष्ट्रपति को पूरी रात खुले आसमान के नीचे बितानी पड़ी।
विज्ञापन


यही नहीं लगातार आ रहे हल्के झटकों की वजह से राष्ट्रपति दिन में भी राष्ट्रपति भवन में नहीं गए और मैदान में ही तिरपाल के नीचे ही बैठे रहे।

एक हजार अन्य लोग थे साथ

president of nepal spend night outside presidential house

राष्ट्रपति निवास परिसर के मैदान में उनके साथ एक हजार अन्य नागरिकों ने भी आसरा लिया था। बताया जाता है कि राष्ट्रपति के कहने पर ही इन लोगों को इस मैदान में आसरा दिया गया था।

इस दौरान इन आसरा लिए लोगों को नेपाल की सेना ने भोजन भी कराया। यहां तक की राष्ट्रपति ने इसी जगह सुरक्षा एजेंसियों से बैठक भी की और राजधानी के क्षतिग्रस्त इलाकों का जायजा लेने भी निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed