राष्ट्रपति प्रणब ने दी ट्विटर पर दस्तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की तरफ से दोपहर 2.48 मिनट पर पहला ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में शिल्प गुरू और संत कबीर अवार्ड वर्ष 2011 को दिए जाने के बारे में जानकारी दी है।
कुल मिलाकर राष्ट्रपति के अधिकारिक अकाउंट से अभी तक चार ट्वीट किए गए हैं। शाम को 5.45 मिनट तक राष्ट्रपति के अधिकारिक अकाउंट को फॉलो करने वालो की संख्या 8100 से ज्यादा हो गई थी।
क्या लिखा पहले ट्वीट में
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने मंगलवार को माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर के माध्यम से आम जन से सीधा संवाद स्थापित कर लिया है। राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट एक्टीवेट होने के चंद घंटों के अंदर ही फालोवर्स की संख्या 8,000 से ज्यादा हो गई है।
यह ट्विटर अकाउंट राष्ट्रपति सचिवालय संचालित करेगा और इसे भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक अकाउंट माना जायेगा। इस अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से अनुमति ली जायेगी।
Rashtrapati Bhavan is now on Twitter. Please follow us for regular updates.
— President of India (@RashtrapatiBhvn) July 1, 2014