{"_id":"cdabcaf0-28eb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"president-inagurates-new-raipur-airport-terminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर को मिला नया एयरपोर्ट टर्मिनल भवन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रायपुर को मिला नया एयरपोर्ट टर्मिनल भवन
रायपुर/एजेंसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का बुधवार को उद्घाटन किया।
विज्ञापन
मुखर्जी ने उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन में क्षेत्र की प्रगति को रफ्तार देने में हवाई यातायात को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, ‘इससे अर्थव्यवस्था को भी गति मिलती है।
विज्ञापन
पर्यटन, व्यापार, उद्योग आदि गतिविधियों में तेजी आती है तथा इससे रोजगार और समृद्धि बढ़ती है।’ छत्तीसगढ़ के दो दिन के प्रवास के बाद नई दिल्ली रवाना होने के लिए राष्ट्रपति ने पुराने छोटे टर्मिनल के समीप बनाए गए इसी टर्मिनल से ही वापसी की उड़ान भरी।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में राज्यपाल शेखर दत्त, मुख्यमंत्री रमन सिंह, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री अजित सिंह, केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता व अधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्रपति ने स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर रायपुर हवाई अड्डे का नाम स्वामी जी के नाम पर रखे जाने की सराहना की तथा मुख्यमंत्री रमन सिंह के सुझाव को स्वीकार करते हुए हवाई अड्डा परिसर में स्वामी विवेकानंद की पूर्ण आकार की भव्य प्रतिमा लगाये जाने का अनुमोदन किया।