{"_id":"0a50d3d5fb275ea7791864a217175ad5","slug":"president-change-his-bihar-plans-victory-for-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति ने मानी बात, मोदी की रैली का रास्ता साफ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राष्ट्रपति ने मानी बात, मोदी की रैली का रास्ता साफ
अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 10 Oct 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी की 27 अक्टूबर को पटना में आयोजित हुंकार रैली के मद्देनजर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपना कार्यक्रम बदल दिया है।
विज्ञापन
पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी 26 और 27 अक्तूबर को पटना में ही रहना था।
ऐसे में बिहार भाजपा के विधायक नितिन नवीन ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर मोदी की रैली के मद्देनजर अपना बिहार दौरा टालने की गुजारिश की है। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता भी राष्ट्रपति से मिले थे।
विवाद से बचने के लिए बदला कार्यक्रम?
शायद राष्ट्रपति इस पूरे विवाद से खुद को अलग रखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल दिया है।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने बताया, "मैं और राजीव प्रताप रूडी राष्ट्रपति से मिले। क्योंकि वह बिहार आने वाले हैं औ वह हम सभी के राष्ट्रपति हैं, इसलिए हम उनका स्वागत करते हैं।"
विज्ञापन
हुसैन ने कहा, "27 को हमारी रैली होनी है और राष्ट्रपति का दौरा भी 26-27 को था। लेकिन खुशी की बात यह है कि अब दोनों चीजें हो जाएंगी। वह 26 को बिहार आएंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।"
विज्ञापन
26 को ही लौटेंगे महामहिम
उन्होंने बताया, "महामहिम रात्रि विश्राम के लिए नहीं रुकेंगे। वह 26 को ही बिहार से रवाना हो जाएंगे। हमारी चिंता यह थी कि हमारी रैली की वजह से महामहिम राष्ट्रपति को कोई असुविधा न हो।"
भारतीय जनता पार्टी अपने पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की बिहार रैली को सफल बनाने के लिए कोई कमी छोड़ने को तैयार नहीं है।
यहां तक कि रैली की सफलता के लिए राष्ट्रपति तक से अपना बिहार दौरा टालने की गुजारिश की गई थी, ताकि मोदी की रैली में कोई दिक्कत न आए।
इतना ही नहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष सीपी ठाकुर ने भी इसका समर्थन किया है और राष्ट्रपति से बिहार दौरे का कार्यक्रम बदलने की गुजारिश की थी।