फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Preparing to religon convert up to 800 people in Rampur

'अगर कार्रवाई से बचना है तो इस्लाम धर्म कुबूल करो'

Tue, 14 Apr 2015 03:47 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
Preparing to religon convert up to 800 people in Rampur

वाल्मीकि बस्ती में अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर गर्माए माहौल के बीच सोमवार को मौलाना फुरकान रजा बरेलवी भी बस्ती पहुंच गए। मौलाना का कहना था कि उन्हें फोन पर इस्लाम धर्म कुबूल करने की बात कही गई थी। इसके बाद वो बस्ती पहुंचे।

विज्ञापन


पालिका प्रशासन ने छह अप्रैल को तोपखाना रोड के निकट स्थित वाल्मीकि बस्ती में कई भवनों को अतिक्रमण की जद में बताते हुए ध्वस्तीकरण के लिए लाल निशान लगाए थे। अतिक्रमण हटाने के बाद यहां पर सड़क का निर्माण होना है। इसको लेकर प्रशासन और बस्ती के लोग आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


विरोध में बस्ती वालों ने मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर सामूहिक रूप से इस्लाम धर्म कुबूल करने की चेतावनी दी थी। इस बीच सोमवार को मौलाना फुरकान रजा बरेलवी वाल्मीकि बस्ती पहुंचे। मौलाना ने कहा कि उनसे फोन पर संपर्क कर इस्लाम धर्म कुबूल करने के सिलसिले में बात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती में पहुंचने पर उन्होंने धर्म परिवर्तन करने का कारण पूछा। बस्ती वालों ने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ इस्लाम धर्म कुबूल करने की बात कही। मौलाना ने कहा कि बस्ती वासियों ने उन्हें बताया कि उन लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है।

800 टोपी बनवाने की तैयारी

Preparing to religon convert up to 800 people in Rampur

बस्ती के लोगों का आरोप है कि उनसे कहा गया है कि यदि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से बचना है तो इस्लाम धर्म कुबूल करो। मौलाना ने कहा कि यह सब बातें उन्हें रामपुर आकर पता चलीं। उन्होंने काजी-ए-शरआ सैयद शाहिद अली रजवी से बात की।

उन्होंने बताया कि इस्लाम धर्म किसी भी दबाव या लालच में कुबूल नहीं किया जा सकता है। इसलिए यदि बस्ती वाले बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से इस्लाम धर्म में आस्था जताएंगे, तभी धर्म परिवर्तन कराया जा सकता है। इसके बाद मौलाना फुरकान वाल्मीकि बस्ती से चले गए।

वाल्मीकि बस्ती के बाशिंदे धर्म परिवर्तन की बात पर अड़े हुए हैं। धर्म परिवर्तन को लेकर लगातार वाल्मीकि बस्ती के बाशिंदे रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। इस दौरान धर्म परिवर्तन के लिए 800 टोपियां बनाने की बात भी कही गई है। धर्म कुमार वाल्मीकि ने बताया कि सामूहिक रूप से इस्लाम धर्म कुबूल करने के लिए ही शहर में एक स्थान पर करीब 800 टोपियां बनाने के लिए कहा गया है।

धर्म परिवर्तन को उकसाने की होगी जांच

Preparing to religon convert up to 800 people in Rampur

वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले परिवारों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन ने नगर पालिका के ड्राफ्टमैन सिब्ते नबी के खिलाफ जांच बैठा दी है। जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दी गई है।

तोपखाना रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती से अतिक्रमण हटाने का मामला और तूल पकड़ गया है। यहां के लोगों ने पालिका के ड्राफ्टमैन के पद पर तैनात सिब्ते नबी पर मुस्लिम धर्म अपनाने को उकसाने का आरोप लगाया है। आरोप के बाद पालिका का ड्राफ्टमैन फंसता नजर आ रहा है।

बस्ती के लोगों के आरोपों के बाद प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई है। प्रशासन ने इस पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी गई है। जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने बताया कि पालिका के ड्राफ्टमैन की ओर से वाल्मीकि समाज के लोगों को उकसाने के मामले की जांच बैठा दी गई है।

जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। अगर जांच में वो दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर सिब्ते नबी का कहना है कि इस तरह के आरोप गलत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed