{"_id":"4b1e13b2-3995-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"preparing-to-narco-test-of-sukhdev-singh-namdhari","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामधारी का नारको टेस्ट कराने की तैयारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नामधारी का नारको टेस्ट कराने की तैयारी
नई दिल्ली/पुरुषोत्तम वर्मा
Updated Thu, 29 Nov 2012 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस सुखदेव सिंह नामधारी का नारको टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि हरदीप चड्ढा को गोलियां नामधारी ने ही मारी थीं। बुधवार को घटना वाले फार्म हाउस पर दोहरे हत्याकांड का नाट्य रूपांतरण भी इस बात की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के डीसीपी एसबीएस त्यागी ने बताया कि हत्याएं हुई हैं। अत: लोगों की गिरफ्तारी तो होगी। हालांकि, उन्होंने इस बात का गोलमोल जवाब दिया कि हत्या मामले में नामधारी को कब गिरफ्तार किया जाएगा। अपराध शाखा के सूत्रों के अनुसार, हरदीप को .30 बोर की पिस्टल से गोलियां लगी हैं। नामधारी के पास भी .30 की पिस्टल थी।
विज्ञापन
तफ्तीश में ये बात भी सामने आई है कि पीएसओ सचिन की गोलियां हरदीप को नहीं लगी हैं। सचिन की कारबाइन की गोलियां फार्म हाउस की दीवार पर लगी हैं। नामधारी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनका नारको टेस्ट कराने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उनका पासपोर्ट भी फर्जी पाया गया है जो जालंधर से बनवाया गया था। पुलिस पासपोर्ट के कागजात मंगा रही है। पुलिस नामधारी के खिलाफ पासपोर्ट एक्ट-12 के तहत भी मामला दर्ज करेगी। इस मामले में पुलिस टीमें फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली, उत्तरांचल व उत्तर प्रदेश में दबिश दे रही हैं।
नामधारी की थानों में गुजर रही हैं रातें
आलीशान फार्म हाउस में रहने वाले नामधारी की रातें थानों की बैरक में गुजर रही हैं। अपराध शाखा की एसआईटी का कार्यालय रोहिणी के सेक्टर-18 में है। पुलिस टीम दिन भर नामधारी से पूछताछ कर रही है और रात को समयपुर बादली थाने की बैरक में भेज दिया जाता है। यहां नामधारी को सिर्फ दो कंबल दिए जाते हैं।