चुनाव आयोग की वेबसाइट को हैक करने की तैयारी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर हैकिंग का खतरा मंडरा रहा है। साइबर अटैक के जरिए हैकर्स वेबसाइट्स पर मौजूद डाटा को करप्ट करने के साथ सूचनाओं को चुरा सकते हैं।
खुफिया सुरक्षा एजेंसियों ने इस लेकर चुनाव आयोग को आगाह कर दिया है। इसके बाद आयोग इस साइबर अटैक से बचने के लिए एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी की मदद ले रही है। बंगलुरुकी यह कंपनी सॉफ्टवेयर के जरिए किसी भी तरह के अटैक से बचाएगी।
साइबर अटैक की संभावना
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो आयोग को ये इनपुट्स एक पखवाड़े पहले मिले थे। इस संबंध में राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
साइबर अटैक की संभावना चीन, रूस और अमेरिका के हैकर्स कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान बेस्ड हैकर्स भी इस तरह की कोशिश करते रहते हैं।
साइबर अटैक से सिर्फ चुनाव आयोग की मुख्य वेबसाइट्स ही नहीं बल्कि राज्यों की वेबसाइट्स पर भी हो सकता है। चुनाव आयोग ने एहितयातन बैकअप भी करवा लिया है। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी वेबसाइट को हैक करने की कोशिश की गई थी।
विजय देव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ने बताया किहैकिंग के खतरे की सूचना मिली है। इसे लेकर हमारी तैयारी पूरी है। चुनाव आयोग ने इससे बचने के लिए सभी जरूरी कदम उठा लिए हैं। इसकेअलावा हम भी अपनी सूचनाओं को संभालकर रख रहे हैं।