फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Preparing a chargesheet against Nirmal Khatri.

निर्मल खत्री के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी, जानिए वजह

Thu, 24 Dec 2015 02:25 AM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
Preparing a chargesheet against Nirmal Khatri.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के खिलाफ आईटी एक्ट में दर्ज कराए गए मामले में पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

विज्ञापन


खत्री के खिलाफ लगातार साक्ष्य मिल रहे हैं। साइबर सेल की जांच में सामने आया है कि फेसबुक पर संघ कार्यकर्ता अजीत चाहर के फोटो का गलत इस्तेमाल उन्होंने ही किया था। अजीत ने पुलिस को बयान दर्ज करा दिया है। कई साक्ष्य भी मुहैया कराए हैं।

खत्री पर आरोप है कि उन्होंने अजीत चाहर के 2013 के फोटो का गलत इस्तेमाल किया। यह फोटो आगरा में भाजपाइयों पर हुए लाठीचार्ज का था। इसमें पुलिस ने बाद में अपनी गलती मानी थी। भाजपा नेताओं से अधिकारियों ने माफी भी मांगी थी।

विज्ञापन

साइबर सेल ने जुटाए सुबूत

Preparing a chargesheet against Nirmal Khatri.

भाजपाई उस समय जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। खत्री ने इस फोटो को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड करके इसके नीचे लिखा चेन्नई में जेवर चोरी करते पकड़े गए संघ कार्यकर्ता। इस पर चाहर ने खत्री समेत तीन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

इससे पहले इसी फोटो का इस्तेमाल मध्य प्रदेश के कांग्रेसी नेता ने किया था। तब उन्होंने फेसबुक पेज पर लिखा था, 'छेड़छाड़ में पकड़े गए संघ कार्यकर्ता।'

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक की जांच में तमाम साक्ष्य खत्री के खिलाफ हैं। इसलिए इस केस में चार्जशीट दाखिल होगी। मामला हाईप्रोफाइल है, इसलिए शासन से निर्देश लिया जाएगा।

बयान दर्ज करने में देरी
पिछले सप्ताह खत्री आगरा में कांग्रेस की यात्रा में शामिल होने आए थे। पुलिस के पास उनका बयान दर्ज करने का मौका था। लेकिन तब ऐसा नहीं किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed