फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pregnant roiz will sue murthy and igate

अबॉर्शन का भी दबाव डाला था मूर्ति ने, कोर्ट में घसीटेंगी रोइज

Thu, 23 May 2013 01:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 23 May 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
pregnant roiz will sue murthy and igate

यौन शोषण के आरोपों के चलते बाहर किए गए आईगेट के पूर्व सीईओ फणीश मूर्ति की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन


कंपनी की इनवेस्टर रिलेशंस हेड अरासेली रोइज ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। उनकी लॉ फर्म ने यह जानकारी दी है।

कैलिफोर्निया की लॉ फर्म ऐमान-स्मिथ एंड मारसी ने कहा कि रोइज, मूर्ति के बच्चे की मां बनने वाली हैं। जब मूर्ति को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने रोइज को अबॉर्शन कराने की सलाह दी।
विज्ञापन


लॉ फर्म का कहना है, 'जब रोइज ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो मूर्ति ने उन्हें चुपचाप कंपनी से चले जाने को कहा ताकि सीईओ की उनकी कुर्सी पर आंच न आए।'

यह लॉ फर्म आईगेट के खिलाफ भी जाएगी, क्योंकि उसके मुताबिक कंपनी अपने कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा देने में नाकाम रही है।

सेवरेंस पैकेज भी गया
आईगेट का कहना है कि फणीश मूर्ति को 84 करोड़ रुपए के कॉन्ट्रैक्चुअल सेवरेंस बेनेफिट से भी हाथ धोना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें प्रोफेशनल मिसकंडक्ट के आरोप के चलते बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी फंसे सेक्स स्कैंडल में

गोपाल गोयल कांडा
हरियाणा के पूर्व मंत्री और एमडीएलआर एयरलांस के प्रमोटर

क्या हुआ थाः एयरलाइन की एक कर्मचारी 23 वर्षीय गीतिका शर्मा के खुदकुशी करने के बाद कांडा बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल की हवा खा रहे हैं। अगस्त 2011 के सुसाइड नोट में उन्होंने कांडा पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले की वजह से कांडा को कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा।

एन डी तिवारी
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री

क्या हुआ थाः एक तेलुगू न्यूज चैनल ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कथित तौर पर तिवारी हैदराबाद के राज भवन में तीन महिलाओं के साथ नजर आ रहे थे। उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई। तिवारी ने इस मामले के पीछे राजनीति का इल्जाम लगाया, लेकिन उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। कुर्सी भी गई।

डेविड पेट्रॉइस
सीआईए के पूर्व डायरेक्टर

क्या हुआ थाः पेट्रॉइस का अपने ऑफिशियल बायोग्राफर पॉला ब्रॉडवेल के साथ कथित तौर पर विवाहेत्तर संबंध चल रहे थे। 9 नवंबर 2012 को उन्हें इसी मामले की वजह से सीआईए डायरेक्टर के पद से हाथ धोना पड़ा।

बिल क्लिंटन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति

क्या हुआ थाः अमेरिका के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ लियोन पेनेटा में अनपेड इंटर्न रहीं मोनिका लेविंस्की ने आरोप लगाया था कि क्लिंटन के साथ उनके यौन संबंध रहे। यह खबर 1998 में बाहर आई। शुरुआत में क्लिंटन ने इन आरोपों से इनकार किया। लेकिन इसके बाद हुई जांच में वह आरोपी साबित हुए और केस चलाया गया।


डोमिनिक स्ट्रॉस कान
इंटरनेशनल मोनेट्री फंड के पूर्व प्रमुख

क्या हुआ थाः 2011 में सोफिटेल न्यूयॉर्क होटल की 32 वर्षीय कर्मचारी नाफिसातू डियालो ने आरोप लगाया कि कान के सुइट में दाखिल होने के बाद उनके साथ यौन शोषण किया गया। यह मामला बाद में कोर्ट के बाहर निपटाया गया। इसके बाद एक पत्रकार ने भी कान पर 2002 में यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed