फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pregnant girlfriend married with fraud boyfriend

पढ़िए, गर्भवती प्रेमिका के संघर्ष की अनोखी कहानी

Tue, 02 Jun 2015 02:42 AM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
pregnant girlfriend married with fraud boyfriend

इश्क का दिखावा कर बीए की छात्रा का यौन शोषण करने वाला एमबीए डिग्री धारी युवक अब पुलिस का शिकंजा कसने पर उसके साथ सात फेरे लेने को राजी हो गया। उसने मंगलवार को अपनी गर्भवती प्रेमिका से नैनी के आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली।

विज्ञापन


खास बात यह कि इस अनोखी शादी में दोनों परिवार के लोगों के साथ खीरी थाने की पुलिस भी मौजूद थी। शादी के बाद गर्भवती दुल्हन अपनी ससुराल विदा हो गई।

खीरी इलाके की रहने वाली रज्जो (22) (काल्पनिक नाम) का अपने पड़ोस में रहने वाले रावेंद्र सिंह से मिलना-जुलना तो बचपन से ही था, लेकिन इधर करीब तीन साल से उनके बीच प्यार पनप गया। तब मोनू बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी, जबकि रावेंद्र नोएडा के एक कॉलेज से एमबीए कर रहा था।
विज्ञापन


दोनों के बीच दूरी घटती गई। शारीरिक संबंध भी बने। पिछले साल एमबीए पूरा होने के बाद रावेंद्र ने दिल्ली की एक फर्म में नौकरी कर ली। इसी बीच रज्जो को पता चला कि उसका गर्भ ठहर गया है। अभी वह साढ़े आठ माह की गर्भवती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रावेंद्र के इंकार पर टूट गई रज्जो

pregnant girlfriend married with fraud boyfriend

रज्जो के गर्भ और रावेंद्र से रिश्ते के बारे में उसके परिजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। घरवालों ने गुस्सा जताया तो रज्जो ने रावेंद्र से शादी के लिए कहा, मगर रावेंद्र ने कुछ समय बाद की बात कहकर टाल दिया।

धीरे-धीरे वह रज्जो से कटने लगा। न फोन पर बात करता और न मिलता। रज्जो ने शादी का दबाव डाला तो रावेंद्र ने कन्नी काट ली। फिर उसने साफ कह दिया कि वह उसक साथ ब्याह नहीं कर सकता क्योंकि घरवालों ने मना कर दिया है।

रावेंद्र के इनकार ने रज्जो को स्तब्ध कर दिया। उसकी जिंदगी में अंधेरा छा गया। निराश होकर रज्जो ने नौ फरवरी को खीरी थाने में शिकायत की तो रावेंद्र के खिलाफ केस लिखा गया, मगर पुलिस भी उदासीन रही।

रज्जो बार-बार अकेले थाने जाकर गुहार लगती रही मगर पुलिस टालती रही। पिछले दिनों रज्जो ने सीओ मेजा राजवीर सिंह के कार्यालय में जाकर धमकी दी कि अगर पुलिस ने रावेंद्र को बुलाकर उसे न्याय नहीं दिलाया तो वह आत्मदाह कर लेगी।

जेल का खतरा मंडराया, तो ले लिए सात फेरे

pregnant girlfriend married with fraud boyfriend

रज्जो की इस चेतावनी का असर हुआ। अफसरों के आदेश पर पुलिस ने दबाव बनाया और जेल भेजने की धमकी दी तो रावेंद्र और उसके परिजन रज्जो को अपनाने के लिए राजी हो गए। पुलिस की सख्ती के चलते मंगलवार को रावेंद्र ने रज्जो के साथ शादी तय कर ली।

खीरी थाने के दरोगा सुभाष चौधरी के साथ रज्जो और रावेंद्र मंगलवार दोपहर नैनी में खरकौनी स्थित आर्य समाज मंदिर पहुंचे। वहां दोनों के परिवार के लोग भी मौजूद थे। आर्य समाज मंदिर में उनका ब्याह करा दिया गया।

पहले रज्जो के साथ फरेब कर रहे रावेंद्र ने जेल का खतरा मंडराने पर उसके साथ सात फेरे ले लिए। दोनों परिवार के लोगों ने भी गिला-शिकवा दूर कर लिया। इस बारे में पूछने पर रावेंद्र ने कहा कि वह परिजनों के दबाव में आ गया था, मगर अब वह रज्जो को अपनी पत्नी बनाकर खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed